होम गृहमंत्री अनिल विज के भाई के साथ विवाद के बाद हरियाणा में DIG अशोक कुमार सस्पेंड

समाचारखेल Alert Star Digital Team Feb 9, 2021 09:32 PM

गृहमंत्री अनिल विज के भाई के साथ विवाद के बाद हरियाणा में DIG अशोक कुमार सस्पेंड

गृहमंत्री अनिल विज के भाई के साथ विवाद के बाद हरियाणा में DIG अशोक कुमार सस्पेंड

गृहमंत्री अनिल विज के भाई के साथ विवाद के बाद हरियाणा में DIG अशोक कुमार सस्पेंड

चंडीगढ़: हरियाणा में DIG अशोक कुमार को सस्पेंड कर दिया गया है. हाल ही में राज्य के गृहमंत्री अनिल विज के भाई कपिल विज के साथ उनका विवाद हुआ था. इसके बाद कपिल विज की शिकायत पर पुलिस उपमहानिरीक्षक (सतर्कता) अशोक कुमार के खिलाफ हमला करने, धमकी देने और अश्लील हरकत के आरोपों में मामला दर्ज किया गया था.

 

पुलिस ने बताया था कि कपिल विज रविवार दोपहर अपने दोस्त के पोते की जन्मदिन पार्टी में शरीक होने अंबाला छावनी में सरहिंद क्लब गए थे, जहां डीआईजी भी मौजूद थे. इस दौरान किसी मुद्दे को लेकर कपिल विज और डीआईजी के बीच तीखी बहस हो गई.

 

FIR के मुताबिक, कपिल विज ने आरोप लगाया कि अशोक कुमार ने बिना किसी कारण से उन्हें और उनके परिवार को भोजन करते समय गंदी-गंदी गालियां देनी शुरू कर दीं. विज ने कहा कि वापस लौटते समय वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी और कहा कि वह अंबाला का सतर्कता डीआईजी है और कोई उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकता.

 

डीआईजी अशोक कुमार के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 323, 506 और 294 के तहत मामला दर्ज किया गया. इस मामले में उन्हें अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ने अंतरिम जमानत दी है. अशोक कुमार अंबाला के एसपी और रेलवे के एसपी रह चुके हैं.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)