होम किसान पंचायत के बहाने UP में प्रियंका गांधी तो राजस्थान में राहुल गांधी
किसान पंचायत के बहाने UP में प्रियंका गांधी तो राजस्थान में राहुल गांधी
नई दिल्ली: किसानों के समर्थन में अब कांग्रेस खुल कर मोदी सरकार के ख़िलाफ़ आ गई है. पार्टी की तरफ़ से राहुल और प्रियंका गांधी ने मोर्चा संभाला है. राहुल इसी हफ़्ते राजस्थान में किसान पंचायत लगा रहे हैं. लेकिन उससे पहले बहन प्रियंका ने यूपी में किसानों के लिए डंका बजाने की तैयारी की है. जहां अगले साल की शुरूआत में विधानसभा के चुनाव हैं. उधर आरएलडी नेता जयंत चौधरी भी जगह जगह किसान चौपाल लगा रहे हैं.
प्रियंका ने पश्चिमी यूपी के किसानों के बीच जाकर राजनैतिक थाह लेने की तैयारी की है. किसानों के आंदोलन के बहाने प्रियंका इस इलाक़े में कांग्रेस के लिए संभावनाएं तलाश रही हैं. 10 फ़रवरी को वे सहारनपुर जा रही हैं. पहले वे शाकुंभरी मंदिर जायेंगी. माता के दर्शन और पूजा पाठ करेंगी. इस इलाक़े में इस मंदिर का बड़ा मान सम्मान है. सीएम योगी आदित्यनाथ ने पिछले लोकसभा चुनाव में प्रचार अभियान की शुरूआत यहीं से की थी. मंदिर में पूजन के बाद प्रियंका सहारनपुर में किसान पंचायत लगायेंगी.
सहारनपुर को ख़ास रणनीति के तहत किसान पंचायत की शुरूआत के लिए चुना गया है. यहां पार्टी के पास इमरान मसूद जैसे ताकतवर नेता हैं. जो राहुल और प्रियंका के करीबी माने जाते हैं. आपको याद होगा पिछले लोकसभा चुनाव में मायावती और अखिलेश यादव साथ साथ थे. तब भी चुनाव प्रचार की शुरूआत सहारनपुर से ही हुई थी. यहां मुसलमानों के साथ साथ शहरी इलाक़ों में सिख समाज की भी अच्छी आबादी है.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।