होम डीडीसी चेयरमैन जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर-शोपियां चेयरमैन सीट पर अपनी पार्टी का कब्जा

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Feb 6, 2021 08:55 PM

डीडीसी चेयरमैन जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर-शोपियां चेयरमैन सीट पर अपनी पार्टी का कब्जा

डीडीसी चेयरमैन जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर-शोपियां चेयरमैन सीट पर अपनी पार्टी का कब्जा

डीडीसी चेयरमैन जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर-शोपियां चेयरमैन सीट पर अपनी पार्टी का कब्जा

जम्मू-कश्मीर को फिर से राज्य का दर्जा दिलाने के इरादे के साथ घाटी में गठित पीपुल्स एलायंस फॉर गुपकार डिक्लेरेशन के हाथ से श्रीनगर और शोपियां जिला परिषद की सीटें चली गई। श्रीनगर और शोपियां में जिला परिषद में चेयरमैन और डिप्टी चेयरमैन अपनी पार्टी के निर्वाचित हुए।

जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी के उम्मीदवार आफताब मलिक ने आखिरकार डॉ फारूक अब्दुल्ला का गढ़ माने जाने वाले श्रीनगर में जीत का झंडा गाढ़ दिया। अपनी पार्टी की शोपियां से डीडीसी चेयरमैन की उम्मीदवार बिलकिसा अख्तर ने भी अपने प्रतिद्वंद्वी को मात देकर चेयरमैन पद पर कब्जा जमा लिया है।

जिला विकास परिषद चेयरमैन पद के लिए चुनाव में उन्होंने नेशनल कांफ्रेंस के उम्मीदवार को हराकर अपनी जीत दर्ज की है। अपनी पार्टी के उम्मीदवार मलिक ने नेशनल कांफ्रेंस के कैसर गनई को 7 वोटों से हराकर श्रीनगर डीडीसी चेयरमैन पद अपना कब्जा जमाया

श्रीनगर की यह सीट ओपन थी। यहां जिला विकास परिषद में जीत हासिल करने वाले उम्मीदवारों में तीन जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी, एक नेशनल कांफ्रेंस, एक पीडीपी, एक जेकेपीएम, एक भाजपा और सात निर्दलीय थे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)