होम यूपी में योगी आदित्यनाथ के निर्देश- 10 दिन के अंदर 6वीं से 12वीं तक के स्कूल खोले जाएं
यूपी में योगी आदित्यनाथ के निर्देश- 10 दिन के अंदर 6वीं से 12वीं तक के स्कूल खोले जाएं
लखनऊ। कोरोना महामारी के चलते बंद चल रहे स्कूलों को खोलने का दौर अब शुरू हो गया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को नए सिरे से स्कूल खोलने के निर्देश जारी कर दिए हैं। सीएम ने निर्देश दिया है कि कक्षा 6 से 12वीं तक के स्कूल 10 दिन के अंदर खोले जाएं और पढ़ाई शुरू करवाई जाए। मुख्यमंत्री अपने आवास पर कोविड अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा बैठक कर रहे थे। सीएम ने कहा कि केंद्र की गाइडलाइंस के अनुसार इन कक्षाओं की पढ़ाई दस दिन में शुरू करवाने के संबंध में विचार किया जाए। माना जा रहा है कि प्रदेश में 12 फरवरी से स्कूल खोल दिए जाएंगे।
सीएम ने कहा कि सभी जगहों पर स्थिति का पूरा आकलन किया जाए। इसके बाद ही कक्षाओं का संचालन हो। उन्होंने कहा कि जिलों की स्थितियों का सही से आकलन जरूरी है, ऐसा करने से किसी भी खतरे से पहले ही बचा जा सकता है। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी जगह पर कक्षाएं कोविड गाइडलाइंस के अनुसार ही चलाई जाएं। हालांकि, उन्होंने ये भी कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या गलती न हो, जो बच्चों की सेहत पर बुरा असर डाले।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।