होम विदेशों से 275 भगोड़े अपराधियों की भारत वापसी, अमित शाह बोले- मोदी सरकार ने बदली कार्रवाई की तस्वीर

समाचारदेशराजनीति Alert Star Digital Team Aug 4, 2026 07:45 PM

विदेशों से 275 भगोड़े अपराधियों की भारत वापसी, अमित शाह बोले- मोदी सरकार ने बदली कार्रवाई की तस्वीर

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार (4 अगस्त 2026) को विदेशों में छिपे भगोड़े अपराधियों के खिलाफ केंद्र सरकार की कार्रवाई को लेकर बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि 2019 के बाद से 36 देशों से कुल 275 भगोड़े अपराधियों को भारत वापस लाया गया है।

विदेशों से 275 भगोड़े अपराधियों की भारत वापसी, अमित शाह बोले- मोदी सरकार ने बदली कार्रवाई की तस्वीर

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार (4 अगस्त 2026) को विदेशों में छिपे भगोड़े अपराधियों के खिलाफ केंद्र सरकार की कार्रवाई को लेकर बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि 2019 के बाद से 36 देशों से कुल 275 भगोड़े अपराधियों को भारत वापस लाया गया है। उनके अनुसार, मोदी सरकार ने कानून, तकनीक और वैश्विक सहयोग के जरिए ऐसी व्यवस्था तैयार की है, जिससे अपराधियों के लिए विदेश में छिपकर बच निकलना अब आसान नहीं रहा।

अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा, "एक मजबूत और सुरक्षित भारत के विजन के तहत मोदी सरकार ने विदेशों में छिपे भगोड़ों को पड़ने में कामयाबी हासिल की है. वे चाहे किसी भी देश में भागे हों. राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति भारत के नजरिए ने 2019 के बाद से 274 अपराधियों की वापसी सुनिश्चित की है. वहीं, यूपीए के समय यह संख्या हर साल सिर्फ चार ही थी."

उन्होंने आगे कहा, "अब वे दिन लद गए हैं. जब अपराधी सिस्टम की कमियों का फायदा उठाकर बच निकलते थे. नए भारत ने नए कानूनों, संस्थाओं और वैश्विक साझेदारियों के जरिए पुराने सिस्टम की हर कमी को दूर किया है. साथ ही सुरक्षा का एक ऐसा मजबूत घेरा बनाया है, जिसे तोड़ा नहीं जा सकता."

नए कानून और टेक्नोलॉजी से तेज हुई कार्रवाई

एक अन्य पोस्ट में गृह मंत्री ने बताया कि मोदी सरकार ने विदेशों में छिपे भगोड़ों के खिलाफ इंटीग्रेटेड, इंटेलिजेंस बेस्ड और टेक्नोलॉजी ड्रिवन ऑपरेशन शुरू किए हैं। उन्होंने कहा, "मोदी सरकार के नेतृत्व में विदेशों में छिपे भगोड़ों को पकड़ने के लिए इंटीग्रेटेड, इंटेलिजेंस बेस्ड और टेक्नोलॉजी ड्रिवन ऑपरेशन की शुरुआत की गई है. इन तीन नए कानूनों के तहत ट्रायल इन एब्सेंटिया (आरोपी की गैर मौजूदगी में मुकदमा चलाना) के प्रावधान ने न्याय व्यवस्था को फरार अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू करने का अधिकार दिया है. PMLA की सख्ती की वजह से 17,874 करोड़ संपत्ति जब्त की गई है. साथ ही 18,762 करोड़ रिकवर किए गए हैं."

उन्होंने यह भी कहा, "BHARAT POL जैसे नए सिस्टम ने दुनिया भर में तालमेल बनाया है. इससे दुनिया का हर कोना भगोड़े के लिए पकड़ में आने वाली जगह बन गया है."

पीयूष गोयल बोले- न्यू इंडिया अपराध के खिलाफ बिना समझौते के

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भी इस मुद्दे पर सरकार की कार्रवाई की सराहना की। उन्होंने कहा कि "न्यू इंडिया क्राइम के खिलाफ अपनी लड़ाई में मजबूत, और बिना किसी समझौते के है."

गोयल ने कहा, "वह दिन गए जब भगोड़े इंसाफ से बच सकते थे. इंटीग्रेटेड, इंटेलिजेंस लेड और टेक्नोलॉजी ड्रिवन ऑपरेशन के जरिए सिस्टम में लंबे समय से चली आ रही कमियों को दूर करके, मोदी सरकार ने विदेश में छिपे भगोड़ों को वापस लाने के भारत के तरीके को बदल दिया है."

उन्होंने आगे कहा कि "नरेंद्र मोदी जी की लीडरशिप और गृहमंत्री अमित शाह जी की लगातार कोशिशों के तहत भारतपोल जैसे फ्रेमवर्क, मजबूत कानून और बढ़ा हुआ ग्लोबल सहयोग भगोड़ों के खिलाफ तेजी से और ज्यादा असरदार एक्शन लेने में मदद कर रहे हैं. 2019 से 274 भगोड़ों को भारत वापस लाया गया है. ऐसा कुछ जो UPA राज में नहीं हो सका. यह सरकार के इस पक्के इरादे को दिखाता है कि कोई भी भगोड़ा कानून की पहुंच से बाहर न रहे."
 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)