होम बंगाल: अभिषेक बनर्जी की जनसभा से TMC की सांसद ने ही किया किनारा

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jan 24, 2021 11:01 PM

बंगाल: अभिषेक बनर्जी की जनसभा से TMC की सांसद ने ही किया किनारा

बंगाल: अभिषेक बनर्जी की जनसभा से TMC की सांसद ने ही किया किनारा

बंगाल: अभिषेक बनर्जी की जनसभा से TMC की सांसद ने ही किया किनारा

कुलटाली: तृणमूल कांग्रेस के सांसद और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने अपने विरोधी दल बीजेपी को सीधी चुनौती देते हुए कहा कि अगर केंद्र परिवार के एक ही सदस्य के राजनीति में आने की अनुमति देने संबंधी एक कानून लेकर आएगा तो वह राजनीति छोड़ देंगे. बनर्जी ने कहा कि अगर उन पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप साबित होंगे तो वह सार्वजनिक रूप से फांसी लगा लेंगे.

डायमंड हार्बर से सांसद बनर्जी ने दक्षिण 24 परगना जिले के कुलताली विधानसभा क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी परिवार के एक से अधिक सदस्यों के सक्रिय राजनीति में आने से रोकने के लिए एक विधेयक लेकर आते है तो अगले ही पल वह राजनीतिक अखाड़े में नहीं होंगे.

 

उन्होंने कहा, 'कैलाश विजयवर्गीय से लेकर शुभेंदु अधिकारी तक, मुकुल रॉय से राजनाथ सिंह तक, आपके परिवार के अन्य सदस्य हैं जो बीजेपी के अहम पदों पर काबिज हैं. अगर आप सुनिश्चित करेंगे कि परिवार का एक ही सदस्य सक्रिय राजनीति में होगा, तब तृणमूल कांग्रेस पार्टी में अगले ही पल हमारे परिवार से केवल ममता बनर्जी होंगी. यह मेरा वादा है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)