होम जम्मू-श्रीनगर यातायात के लिए सेना ने तैयार किया वैकल्पिक पुल

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jan 16, 2021 09:58 PM

जम्मू-श्रीनगर यातायात के लिए सेना ने तैयार किया वैकल्पिक पुल

जम्मू-श्रीनगर यातायात के लिए सेना ने तैयार किया वैकल्पिक पुल

जम्मू-श्रीनगर यातायात के लिए सेना ने तैयार किया वैकल्पिक पुल

जम्मू। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के 10 जनवरी को भूस्खलन के चलते बंद हो जाने के बाद अब सेना द्वारा वैकल्पिक पुल बनकर तैयार हो गया है। रामबन जिले के केला मोड़ पर सेना द्वारा बनाए गए अस्थायी पुल (बैली ब्रिज) पर अब यातायात बहाल होने की पूरी संभावना है। राष्ट्रीय राजमार्ग की मरम्मत में अभी भी करीब 20 दिन का समय लग सकता है। प्रभावित राष्ट्रीय राजमार्ग का हिस्सा जब तक यातायात के लायक नहीं बन जाता, तब तक इस पुल से यातायात बहाल रहेगा।

सेना द्वारा बनाए गए अस्थायी पुल पर शनिवार दोपहर को वाहनों को चलाकर इसे टेस्ट किया गया। इस दौरान पुल पर छोटी से लेकर बड़ी गाड़ी तक चलाकर देखी गई और यह टेस्ट सफल भी रहा। आज शाम को सेना द्वारा इस पुल को एनएचएआई को सौंप दिया गया। सेना द्वारा यह पुल 60 घंटों के भीतर ही पूरा कर लिया जबकि इसे बनाने की अवधि 70 घंटे रखी गई थी। सूत्रों के अनुसार आज देर शाम इस पुल पर यातायात शुरू किया जा सकता है।

उल्लेखनीय है कि रामबन जिले में बनिहाल के पास दस जनवरी की शाम को भूस्खलन हुआ था। इसके चलते टनल के पास बने पुल की सुरक्षा दीवार ढह गई थी। तब से ही जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात के लिए बंद हैं। सुरक्षा दीवार ढहने के तुरंत बाद इसकी मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया था लेकिन इसे पूरी तरह से ठीक होने में 20 दिन लग सकते हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)