होम PM मोदी से मिलकर सीधे चंडीगढ़ रवाना हुए दुष्यंत चौटाला

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jan 13, 2021 09:34 PM

PM मोदी से मिलकर सीधे चंडीगढ़ रवाना हुए दुष्यंत चौटाला

PM मोदी से मिलकर सीधे चंडीगढ़ रवाना हुए दुष्यंत चौटाला

PM मोदी से मिलकर सीधे चंडीगढ़ रवाना हुए दुष्यंत चौटाला

किसान आंदोलन के बीच जननायक जनता पार्टी के नेता और हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पीएमओ में भेंट की. प्रधानमंत्री मोदी से करीब एक घंटे तक चली बैठक के बाद दुष्यंत चौटाला बगैर मीडिया से बात किए चंडीगढ़ रवाना हो गए. इस बैठक में किसानों के मुद्दे, सुप्रीम कोर्ट के फैसले सहित हरियाणा के कुछ विकास प्रोजेक्ट पर दुष्यंत ने प्रधानमंत्री मोदी से चर्चा की.

इससे पूर्व मंगलवार की रात गृहमंत्री से मुलाकात के बाद दुष्यंत चौटाला ने स्पष्ट कहा था कि हरियाणा में बीजेपी-जेजेपी की सरकार चलती रहेगी. दरअसल, हरियाणा में बीजेपी की सहयोगी जननायक जनता पार्टी के कुछ नेता किसान आंदोलन का समर्थन कर चुके हैं. किसान नेताओं की ओर से लगातार दुष्यंत चौटाला और उनकी जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) पर बीजेपी की गठबंधन सरकार से समर्थन वापसी का दबाव डाला जा रहा है. ऐसे में हरियाणा सरकार को लेकर अटकलें जारी हैं.

इसी कड़ी में बीते मंगलवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने दुष्यंत चौटाला को साथ लेकर गृहमंत्री अमित शाह से नार्थ ब्लॉक में भेंट की थी. जिसके बाद दोनों नेताओं ने सभी अटकलों को विराम देते हुए कहा था कि बीजेपी-जेजेपी सरकार अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा करेगी.

गृहमंत्री से मुलाकात के अगले दिन बुधवार को दुष्यंत चौटाला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दोपहर 12 बजे भेंट की. करीब एक घंटे तक चली बैठक के बाद जेजेपी के एक नेता ने बताया कि दुष्यंत चौटाला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हरियाणा में किसान आंदोलन के प्रभाव का फीडबैक दिया. उन्होंने कहा कि किसानों की मुख्य मांग एमएसपी को लेकर है.

हरियाणा सरकार ने किसानों को आश्वासन दिया है कि एमएसपी पर किसी तरह की आंच नहीं आने दी जाएगी. केंद्र सरकार के स्तर से भी एमएसपी को लेकर ठोस आश्वासन किसानों को मिलना चाहिए, ताकि उनकी शंकाएं दूर हों. सूत्रों के मुताबिक दुष्यंत चौटाला ने प्रधानमंत्री मोदी से कहा कि सियासी गलियारे में भले ही तमाम अटकलें लग रही हैं लेकिन उनकी पार्टी खट्टर सरकार का समर्थन जारी रखेगी.

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने टेक्सटाइल हब, रेलवे रूट और ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर को लेकर भी प्रधानमंत्री मोदी से बात की. प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरान हरियाणा के विकास के लिए केंद्र सरकार के स्तर से हर प्रकार की सहायता का आश्वासन दिया.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)