होम मकर संक्रांति के बाद से शुरू हो जाएगा नए संसद भवन का निर्माण

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Jan 13, 2021 09:22 PM

मकर संक्रांति के बाद से शुरू हो जाएगा नए संसद भवन का निर्माण

मकर संक्रांति के बाद से शुरू हो जाएगा नए संसद भवन का निर्माण

मकर संक्रांति के बाद से शुरू हो जाएगा नए संसद भवन का निर्माण

 मकर संक्रांति की रात ढलते ही शुभ मुहूर्त में 15 जनवरी से नए संसद भवन का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार केंद्रीय लोकनिर्माण विभाग ने टाटा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड से 15 जनवरी से नई संसद भवन का निर्माण कार्य शुरू करने को कहा है। इसका कारण मकर संक्रांति के बाद कोई निर्माण कार्य शुरू करने के लिए शुभ मुहूर्त होना बताया गया है। नए संसद भवन के निर्माण का कार्य टाटा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड करवा रहा है।

लोकनिर्माण विभाग का टाटा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड को काम शुरू करने का निर्देश

सूत्रों का कहना है कि टाटा प्रोजेक्ट्स ने अपने साजोसामान को निर्माणस्थल पर पहुंचाना पहले ही शुरू कर दिया है। ताकि केंद्र सरकार के इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट को जल्द शुरू किया जा सके। विगत सोमवार को ही नए संसद भवन के निर्माण के लिए 14 सदस्यीय विरासत संरक्षण समिति ने अपनी मंजूरी दे दी थी। 971 करोड़ रुपये के इस प्रोजेक्ट को देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूरा किया जाना है। इस पूरी परियोजना को पूरा करने के लिए केवल दस महीने का ही समय है।

वर्ष 2022 में गणतंत्र दिवस की परेड नए राजपथ पर कराने की तैयारी

योजना के मुताबिक, राजपथ के पुनर्विकास का काम इस साल गणतंत्र दिवस की परेड के तुरंत बाद शुरू हो जाएगा। 94 साल पहले महज 83 लाख रुपये में बने मौजूदा संसद भवन को संग्रहालय बनाया जाएगा और उसके ठीक सामने नया संसद भवन बनेगा। सेंट्रल विस्टा के पुनर्निर्माण के बाद यह देश की सत्ता का गलियारा बन जाएगा।

इसमें एक नए तिकोने संसद भवन के साथ ही एक साझा केंद्रीय सचिवालय बनेगा। जबकि तीन किलोमीटर के दायरे में फैले राजपथ से लेकर इंडिया गेट से राष्ट्रपति भवन तक का क्षेत्र शामिल होगा। वर्ष 2022 में गणतंत्र दिवस की परेड नए राजपथ पर होगी। विस्टा में प्रधानमंत्री का नया आवास और प्रधानमंत्री कार्यालय के साथ ही एक नया उप राष्ट्रपति एनक्लेव भी शामिल होगा।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)