होम कांग्रेस 15 जनवरी को करेगी उत्तराखंड राज्यपाल हाउस का घेराव: संजय पालीवाल

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jan 13, 2021 09:07 PM

कांग्रेस 15 जनवरी को करेगी उत्तराखंड राज्यपाल हाउस का घेराव: संजय पालीवाल

कांग्रेस 15 जनवरी को करेगी उत्तराखंड राज्यपाल हाउस का घेराव: संजय पालीवाल

कांग्रेस 15 जनवरी को करेगी उत्तराखंड राज्यपाल हाउस का घेराव: संजय पालीवाल

रुड़की  प्रदेश कॉन्ग्रेस कमेटी के प्रदेश महामंत्री संजय पालीवाल ने कहा कि तीनों काले कृषि कानूनों के विरोध में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता आम जनता के साथ राज्यपाल हाउस का घेराव करेंगे। इसके लिए बड़ी संख्या में जोरो जोरो से तैयारियां शुरू कर दी गई है।
बुधवार को कांग्रेस नेता चौधरी राजेंद्र सिंह एडवोकेट के आवास पर आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए संजय पालीवाल ने कहा कि राज्यपाल हाउस के घेराव को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को इसकी जानकारी दी जाए। उन्होंने कहा कि तीनों कृषि कानून आम उपभोक्ताओं के लिए किसी बड़ी मुसीबत से कम नहीं है । यदि यह बिल वापस नहीं लिए गए तो आम जनता की कमर को तोड़ कर रख देंगे। इन बिलों में पूंजीपतियों के हाथ में सारी कमान आ जाएंगी जिसके चलते आम उपभोक्ता के साथ लूटने के अलावा अन्य कोई रास्ता नहीं बचेगा। किसानों के धरने प्रदर्शन को उन्होंने अपना समर्थन देने की बात कही। उन्होंने कहा कि किसानों का उन्हें पूरा समर्थन है और आगे भी रहेगा। बड़ी संख्या में सभी पुराने कांग्रेसियों को भी साथ में लेकर गवर्नर हाउस का घेराव किया जाएगा। इस अवसर पर डॉक्टर रकम सिंह, दिनेश पहलवान, पंडित दिनेश कौशिक, कलीम खान, जगदेव सिंह शेखों, हेमेंद्र चौधरी, श्याम सिंह नाग्यान, कुंवर जावेद इकबाल, अरविंद प्रधान, पंकज सोनकर, मंजू कश्यप, अफजल खान, डीपी शर्मा, विशाल शर्मा, रईस अहमद, उम्मेद काजी, यशपाल राणा, दिनेश पुंडीर आदि बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)