होम PM मोदी के चुनाव क्षेत्र में पकड़ा गया 5 करोड़ का गांजा, दो तश्कर भी मिले

Alert Star Digital Team Jan 13, 2021 09:09 PM

PM मोदी के चुनाव क्षेत्र में पकड़ा गया 5 करोड़ का गांजा, दो तश्कर भी मिले

PM मोदी के चुनाव क्षेत्र में पकड़ा गया 5 करोड़ का गांजा, दो तश्कर भी मिले

PM मोदी के चुनाव क्षेत्र में पकड़ा गया 5 करोड़ का गांजा, दो तश्कर भी मिले

वाराणसी। राजस्व आसूचना निदेशालय वाराणसी के द्वारा ड्रग तस्करों के खिलाफ खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शाम को राजा तालाब के पास एक ट्रक को रोककर तलाशी ली गई जिसमें से लगभग ३८.५ कुंतल गांजे की रिकवरी हुई है जो अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी है l

गांजे की खेप जौनपुर के मुंगरा बादशाहपुर जा रही थी लेकिन मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए डीआरआई वाराणसी की टीम ने उक्त ट्रक को वाराणसी प्रयागराज हाईवे पर राजा तालाब के पास रोककर दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया और लगभग ३८.५ कुंतल गांजे मूल्य लगभग ५ करोड़ पचहत्तर लाख रुपए की रिकवरी की है l

उक्त गांजा ट्रक में पशु आहार की बोरियों के नीचे छिपाकर रखा गया था। दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर दिनांक १३ जनवरी २०२१ को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया जहां उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया इन तस्करों के संबंध उड़ीसा आंध्र प्रदेश के नक्सल एरिया में रहने वाले गाजा के तस्करों से हैं जो गांजे की सप्लाई पूरे देश में करते हैं और गांजे की कमाई का इस्तेमाल नक्सल गतिविधियों में करते हैं।

इस संबंध में जौनपुर के रहने वाले गांजा तस्करों की खोजबीन शुरू कर दी गई है जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा सूत्रों की माने तो इसमें इलाहाबाद और जौनपुर के कुछ सफेदपोश लोगो का भी हाथ है जल्द ही इनकी जांच कर इस संबंध में खुलासा किया जाएगा।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)