होम भारतीय वायुसेना​ के विमान से बांग्लादेशी दल पहुंचा दिल्ली

समाचारखेल Alert Star Digital Team Jan 12, 2021 10:50 PM

भारतीय वायुसेना​ के विमान से बांग्लादेशी दल पहुंचा दिल्ली

भारतीय वायुसेना​ के विमान से बांग्लादेशी दल पहुंचा दिल्ली

भारतीय वायुसेना​ के विमान से बांग्लादेशी दल पहुंचा दिल्ली

नई दिल्ली। भा​​रत के हाथों पाकिस्तान को 1971 में युद्ध में मिली ऐतिहासिक हार से ही बांग्लादेश का अस्तित्व सामने आया था। भारतीय सेना के उस ऐतिहासिक पराक्रम के 50वें साल में बांग्लादेश भी शामिल हो रहा है। बांग्लादेश की सेना भी 26 जनवरी को दिल्ली में ​​गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होगी।​ ​​​मार्चिंग टुकड़ी में ​122​ बांग्लादेशी ​​सैनिक​ ​अपने हथियारों के साथ शामिल होंगे​​। ​बांग्लादेशी सैनिकों का दल मंगलवार को दिल्ली पहुंच गया है।​

बांग्लादेश निर्माण की स्वर्ण जयंती पर भारत ने गणतंत्र दिवस की परेड में हिस्सा लेने के लिए बांग्लादेशी दल को आमंत्रित किया था। बांग्लादेश की मार्चिंग टुकड़ी में ​122​ सैनिक शामिल होंगे जो अपने साथ बीडी-08 राइफल्स और चीनी टाइप 817.62 एमएम के हथियार का लाइसेंस-निर्मित वैरिएंट साथ लिए होंगे। बांग्लादेश सशस्त्र बलों के 122 सदस्य ​गणतंत्र ​दिवस की परेड में भाग लेने के लिए​ आज भारत ​आ गये हैं। ​

भारतीय वायुसेना​ के एक विशेष ​परिवहन विमान ​सी-17​ ग्लोबमास्टर ​से इस बांग्लादेशी दल को भारत लाया गया है​।​​ इस दल के साथ आये एक अधिकारी ने कहा कि पहली बार हमारी ​बांग्लादेश की टुकड़ी ​अपने ​ध्वज ​के साथ भारत के ​गणतंत्र ​दिवस की परेड में ​​हिस्सा लेने आई है​।​ ​रणनीतिक साझेदारी से आगे दोस्ती के 50 वर्षों पर गर्व​ करते हुए उन्होंने कहा कि हमने साथ में संघर्ष किया, साथ में मार्च​ करेंगे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)