होम सरकार ने भारत बायोटेक से खरीदीं 83.5 लाख वैक्सीन की डोज, कीमत 309 रुपये के करीब

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jan 11, 2021 10:33 PM

सरकार ने भारत बायोटेक से खरीदीं 83.5 लाख वैक्सीन की डोज, कीमत 309 रुपये के करीब

सरकार ने भारत बायोटेक से खरीदीं 83.5 लाख वैक्सीन की डोज, कीमत 309 रुपये के करीब

सरकार ने भारत बायोटेक से खरीदीं 83.5 लाख वैक्सीन की डोज, कीमत 309 रुपये के करीब

16 जनवरी से कोरोना वायरस का टीकाकरण शुरू होना है. इससे पहले खबर है कि सरकार ने भारत बायोटेक से करीब 83.5 लाख वैक्सीन की डोज खरीदी है. इसकी कीमत 295 रुपये है, जिसकी कीमत टैक्स लगने के बाद लगभग 309 रुपये होगी. 12 राज्यों में यह वैक्सीन भेजी जाएगी.

इससे पहले सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को भारत सरकार ने कोरोना की वैक्सीन कोविशील्ड (Covishield Vaccine) का आर्डर दे दिया है. सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (Serum institute of india) के अधिकारियों ने सोमवार को जानकारी दी कि कोरोना से बचाव के लिए कोविशील्ड वैक्सीन की कीमत 200 रुपये तय की गई है.

अधिकारियों ने साफ किया कि शुरुआती तौर पर कोविशील्ड वैक्सीन की कीमत 200 रुपये प्रति डोज होगी. सूत्रों के मुता​बिक शुरुआती तौर पर कोविशील्‍ड 11 मिलियन (एक करोड़, 10 लाख) डोज की सप्‍लाई की जा सकती है.मालूम हो कि DCGI की तरफ से दो कोरोना टीकों को आपातकालीन इस्तेमाल के लिए मंजूरी दे दी गई है, जिनमें ऑक्सफोर्ड की कोविशील्ड और भारत बायोटेक की कोवैक्सीन शामिल है.

उल्लेखनीय है कि कोरोना के खिलाफ भारत दुनिया की सबसे बड़ी लड़ाई की ओर कदम बढ़ा चुका है. भारत में 16 जनवरी से दुनिया का सबसे बड़ा कोविड-19 टीकारकरण अभियान शुरु होगा. इसके लिए सरकार युद्ध स्तर पर तैयारी कर रही है.

खुलने के 4 घंटे तक ही इस्तेमाल की जा सकेगी वैक्सीन

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Union Health Ministry) ने जानकारी दी कि कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine), शीशी खुलने के 4 घंटे तक ही इस्तेमाल की जा सकती है, क्योंकि इसके बाद वैक्सीन एक्पायर हो जाएगी. हर एक शीशी में वैक्सीन की 10 डोज़ होंगी.
यूनिवर्सल इम्यूनाइजेशन प्रोग्राम (UIP) के मुताबिक, वैक्सीन- शीशी के पहली बार खुलने के लगभग चार हफ्ते तक ही इस्तेमाल की जा सकती है. हालांकि यह वीवीएम के बिना नहीं किया जा सकता है, क्योंकि वीवीएम प्रमुख संकेतक प्रदर्शित करते हैं. खासकर स्टोरेज के दौरान का तापमान, जो शीशियों को सही ढंग से स्टॉक करने और ट्रांसपोर्टिंग में मदद करता है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)