होम पूर्वांचल में बड़ी सेंध लगाने की तैयारी में हैं ओवैसी और राजभर की जोड़ी

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jan 12, 2021 10:22 PM

पूर्वांचल में बड़ी सेंध लगाने की तैयारी में हैं ओवैसी और राजभर की जोड़ी

पूर्वांचल में बड़ी सेंध लगाने की तैयारी में हैं ओवैसी और राजभर की जोड़ी

पूर्वांचल में बड़ी सेंध लगाने की तैयारी में हैं ओवैसी और राजभर की जोड़ी

वाराणसी: पूर्वांचल में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ने लगी है. एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी का काशी आगमन और सुभासपा नेता ओमप्रकाश राजभर के साथ चार जिलों का दौरा बड़े राजनीतिक संदेश दे रहा है.

 

पूर्वांचल में ओवैसी की दस्तक ने राजनीतिक हलचल ला दी है. काशी की धरती पर उतरते ही ओवैसी के सीधे समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा और कहा कि सपा शासन में 28 बार मेरे आने की परमिशन नहीं मिली, अब आया हूं यानी सीधे तौर पर ओवैसी ने जता दिया कि वो आजमगढ़ जा ही नहीं रहे हैं, बल्कि वहां सपा के किले में सेंध लगाने की कवायद शुरू करने जा रहे हैं. मुस्लिम बाहुल्य इलाके में पहुंचकर भारी भीड़ के साथ मुस्लिम वोटों को साधना और यादव को राजनीतिक पटखनी देना ये दोनों उद्देश्य आज साफ तौर पर दिखाई दिए.

 

ओवैसी-राजभर की जुगलबंदी

 

आज ओवैसी का आगमन था तो वहीं सुभासपा नेता भी कम उत्साहित नहीं थे. सुबह से ही ओमप्रकाश राजभर विपक्षियों पर जमकर बरस रहे थे और पिछड़ा दलित वोट के साथ मुस्लिम वोट पर बयान दे रहे थे. ओवैसी काशी आते ही सपा को साध बैठे लेकिन सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ओवैसी पर बोलने से बचते दिखे, हां आजमगढ़ से पुराना नाता रहा है ये जरूर बोले लेकिन सीधे तौर पर ओवैसी को नहीं लिया.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)