होम भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबी है संवेदनहीन योगी सरकार, प्रदेश में जंगलराज : संजय सिंह

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Jan 10, 2021 10:13 PM

भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबी है संवेदनहीन योगी सरकार, प्रदेश में जंगलराज : संजय सिंह

भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबी है संवेदनहीन योगी सरकार, प्रदेश में जंगलराज : संजय सिंह

भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबी है संवेदनहीन योगी सरकार, प्रदेश में जंगलराज : संजय सिंह

लखनऊ। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने रविवार को योगी सरकार पर करारा हमला बोला। वह मुरादनगर की घटना के पीड़ितों से मिलकर लौटने के बाद प्रदेश कार्यालय पर पत्रकार वार्ता एवं सदस्यता कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि मुरादनगर की घटना में जिन परिवारों ने अपने लोगों को खोया है वो अति पीड़ा में हैं। स्थानीय लोगों ने बताया श्मशान घाट पर लेंटर निर्माण में जिस तरह की सरिया का इस्तेमाल किया गया उसे हाथ से मोड़ा जा सकता है। स्थानीय चेयरमैन के खिलाफ ऐसे भ्रष्टाचार की कई बार शिकायत की गई, मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहां सामने आई बातों से साफ होता है कि यह घटना कोई हादसा नहीं, बल्कि योगी सरकार में श्मशान में दलाली के चलते हुई हत्या का मामला है। जब भी किसी ऐसे मामले पर मीडिया या विपक्ष दबाव बनाता है तो सरकार दिखावे के लिए एसआईटी जांच शुरू करा देती है। दरअसल, योगी सरकार ने अपने भ्रष्टाचार को छुपाने के लिए एसआईटी को अपना सुरक्षा कवच बना लिया है। उन्होंने प्रदेश में हुई विभिन्न घटनाओं की जांच के लिए गठित की गई एसआईटी पर तंज कसते हुए कहा कि इन जांचों में क्या नतीजे निकले, इसकी जांच के लिए भी सरकार को एक एसआईटी गठित कर देनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि मुरादनगर की तरह प्रदेश की हर नगर पालिका में भ्रष्टाचार हुआ है। बदायूं कांड पीड़ितों से मिलने जा रहे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह को रास्ते में रोके जाने को लेकर संजय सिंह ने योगी सरकार को संवेदनहीन बताया। कहा कि ऐसी संवेदनहीन सरकार से इंसाफ की उम्मीद कैसे की जा सकती है। लखनऊ में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि की हत्या, गाजियाबाद में चलती बस से दो लड़कियों के कूदने की घटना और नोएडा में बहन से छेड़खानी का विरोध करने पर युवक की हत्या का जिक्र करते हुए संजय सिंह ने कहा कि योगी सरकार में प्रदेश में जंगलराज चल रहा है।, 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)