होम भारत की जवाबी कार्रवाई में तीन पाक सैनिक ढेर और 3 चौकियां भी तबाह

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Jan 10, 2021 10:10 PM

भारत की जवाबी कार्रवाई में तीन पाक सैनिक ढेर और 3 चौकियां भी तबाह

भारत की जवाबी कार्रवाई में तीन पाक सैनिक ढेर और 3 चौकियां भी तबाह

भारत की जवाबी कार्रवाई में तीन पाक सैनिक ढेर और 3 चौकियां भी तबाह

पुंछ। पाकिस्तानी सेना ने रविवार देर शाम को पुंछ जिले के बालाकोट सेक्टर में भारतीय चौकियों को निशाना बनाते हुए भारी गोलाबारी की। सूत्रों के मुताबिक भारतीय सेना ने इस नापाक हरकत पर जवाबी कार्रवाई में 3 सैनिकों को ढेर कर दिया है जबकि छह सैनिक घायल हुए हैं। साथ ही पाकिस्तान की तीन चौकियां भी तबाह होने की खबर है।

जानकारी के अनुसार रविवार शाम को पाकिस्तानी सेना ने बालाकोट सेक्टर के पंजानी, बीहरूटी और धराटी क्षेत्र में भारतीय चौकियों को निशाना बनाते हुए बिना किसी उकसावे के गोलाबारी शुरू कर दी। पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का भारतीय सेना माकूल जवाब दे रही है। खबर लिखे जाने तक दोनों ओर से फायरिंग जारी थी।

उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान अक्सर आतंकियों की घुसपैठ के लिए इस तरह की नापाक हरकतें करता रहा है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)