होम SBI का YONO ऐप हुआ ठप, बैंक ने फेक साइट्स को लेकर ग्राहकों को किया आगाह; कही ये बात

समाचारदेश Alert Star Digital Team Dec 3, 2020 10:00 PM

SBI का YONO ऐप हुआ ठप, बैंक ने फेक साइट्स को लेकर ग्राहकों को किया आगाह; कही ये बात

SBI का YONO ऐप हुआ ठप, बैंक ने फेक साइट्स को लेकर ग्राहकों को किया आगाह; कही ये बात

SBI का YONO ऐप हुआ ठप, बैंक ने फेक साइट्स को लेकर ग्राहकों को किया आगाह; कही ये बात

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का डिजिटल प्लेटफॉर्म मोबाइल बैंकिंग ऐप योनो ठप हो गया है। एसबीआई ने गुरुवार को ये जानकारी ट्विटर के जरिए दी है। बैंक का कहना है कि सिस्टम में आई तकनीकी गड़बड़ी से सर्विस में रुकावट आ रही है। इसी वजह से ग्राहकों को दिक्कत हो रही है और ऐप ठप हो गया है। साथ हीं बैंक ने ग्राहकों से कहा है कि वे योनो ऐप के बदले एसबीआई इंटरनेट बैंकिंग और योनो लाइट ऐप का इस्तेमाल कर बैंकिंग प्रक्रिया का यूज कर सकते हैं। हालांकि, बैंक ने ग्राहकों को आश्वासन दिया है कि ऐप की बहाली को काम किया जा रहा है।

स्टेट बैंक ने इस दौरान अपने ग्राहकों को सावधान भी किया है। बैंक ने कहा है कि ऐप के डाउन रहने के दौरान फेक साइट्स पर भरोसा न करें। बैंक ने ग्राहकों की सुरक्षा के लिए कस्टमर केयर नंबर भी जारी किया है। ग्राहक 1800 425 3800, 1800 11 2211 और 80 26599990 पर ग्राहक सेवा केंद्र को कॉल कर मदद ले सकते हैं। गौरतलब है कि एसबीआई ने अपने इंटरनेट बैंकिंग प्लेटफॉर्म को हाल ही में अपग्रेड किया था।

इससे पहले गुरुवार को देश में निजी सेक्टर की सबसे बड़े बैंक एचडीएफसी बैंक को इसी तरह की गड़बड़ी के चलते झटका लगा था। आरबीआई ने बैंक को डिजिटल कारोबारी गतिविधियों और नए क्रेडिट कार्ड जारी करने पर अस्थायी रूप से रोक लगा दिया है।

एसबीआई के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रोजाना चार लाख से अधिक ट्रांजेक्शन होते हैं। वर्तमान में, 55 फीसदी ट्रांजेक्शन डिजिटल माध्यम से हो रहा है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)