होम 5 लाख 85 हजार दीयों से जगमग हुई प्रभु श्री राम की नगरी अयोध्या

समाचारदेश Alert Star Digital Team Nov 13, 2020 10:30 PM

5 लाख 85 हजार दीयों से जगमग हुई प्रभु श्री राम की नगरी अयोध्या

5 लाख 85 हजार दीयों से जगमग हुई प्रभु श्री राम की नगरी अयोध्या

5 लाख 85 हजार दीयों से जगमग हुई प्रभु श्री राम की नगरी अयोध्या

भगवान् श्री राम की नगरी अयोध्या में बहुत ही धूमधाम से दिवाली का उत्सव मनाया जा रहा है, ऐतिहासिक राम मंदिर की नींव पड़ने के बाद पहली बार अयोध्या में दिवाली का त्योहार मन रहा है. ऐसे में तैयारी भी खास है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दीपोत्सव कार्यक्रम में पहुंचे. सरयू घाट पर आज 5 लाख से अधिक दीयों को जलाया गया. इसके अलावा भी झांकी, लाइटिंग समेत अन्य व्यवस्थाएं की गई हैं. अयोध्या में मन रही शानदारी दिवाली से जुड़े अपडेट के लिए ब्लॉग के साथ बने रहें.

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमने न केवल राम की पैड़ी को अविरल और निर्मल बना दिया है बल्कि उसका विस्तार भी किया है, इस साल 5.51 लाख दीपक जल रहे हैं अगले वर्ष ये संख्‍या 7.51 लाख पहुंचने वाली है.

सीएम योगी ने कहा कि राम के काम में किसी के साथ अन्याय नहीं है. सबके लिए न्याय है. कोरोना का खतरा नहीं होता तो ये कार्यक्रम और विशाल होता. सीएम ने कहा कि पूरी रामायण सर्किट की परिकल्पना को साकार करके हम वैश्विक पटल पर उसे पर्यटन केन्द्र के रूप में विकसित कर रहे हैं.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)