होम मंगोलिया में पहला कोरोना का मरीज मिला, जापान में कोरोना की दूसरी लहर का खतरा
मंगोलिया में पहला कोरोना का मरीज मिला, जापान में कोरोना की दूसरी लहर का खतरा
दुनिया में कोरोना की स्थिति अभी भी बेकाबू है। ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन (56) ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। रविवार को वे एक पॉजिटिव व्यक्ति के संपर्क में आए थे। डाउनिंग स्ट्रीट के स्पोक्सपर्सन के मुताबिक, प्रधानमंत्री घर (10, डाउनिंग स्ट्रीट) से काम जारी रखेंगे। इससे पहले जॉनसन संक्रमित होने पर 3 दिन हॉस्पिटल में रहे थे। इस बीच अमेरिका में पिछले हफ्ते 10 लाख नए केस आए। यहां संक्रमितों की संख्या 1 करोड़ 10 लाख के पार हो गई है। जापान में कोरोना की दूसरी लहर का खतरा मंडरा रहा है। रोकथाम को लेकर कई तरह की ऐहतियात बरते जा रहे हैं। उत्तरी अफ्रीका के देश अल्जीरिया में कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों को देखते हुए नए प्रतिबंध लगाए हैं। देश के ज्यादातर हिस्सों में रात में कर्फ्यू रहेगा, स्पोर्ट्स सेंटर्स, सांस्कृतिक केंद्रों और समुद्र तटों को बंद कर दिया गया है।
मंगोलिया में पिछले हफ्ते कोरोना का पहला मामला सामने आया था। यहां एक ट्रांसपोर्ट ड्राइवर की पत्नी संक्रमित हुई थी। अब सरकार ने ऐहतियातन 1 दिसंबर तक लॉकडाउन का ऐलान किया है। रविवार तक देश में 428 संक्रमितों की पुष्टि हुई है।
दुनिया में 5 करोड़ 48 लाख 17 हजार 231 लोग संक्रमित हैं। 13 लाख 24 हजार 461 लोगों की महामारी से मौत हो चुकी है। अच्छी बात ये है कि 3 करोड़ 81 लाख 38 हजार 525 लोग ठीक भी हो चुके हैं।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।