होम अनुच्छेद-370 पर जल्द सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट में दी याचिका

समाचारखेल Alert Star Digital Team Nov 10, 2020 08:04 PM

अनुच्छेद-370 पर जल्द सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट में दी याचिका

अनुच्छेद-370 पर जल्द सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट में दी याचिका

अनुच्छेद-370 पर जल्द सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट में दी याचिका

जम्मू एवं कश्मीर पीपुल्स कांफ्रेंस ने सुप्रीम कोर्ट में आवेदन दाखिल कर अनुच्छेद-370 को हटाए जाने के खिलाफ दायर याचिकाओं पर जल्द सुनवाई की गुहार लगाई है। याचिका में कहा गया है कि लंबे समय से याचिकाएं लंबित हैं और इस मामले में जल्द सुनवाई की दरकार है।

पीपुल्स कांफ्रेंस ने अपनी याचिका में कहा कि अनुच्छेद-370 को खत्म किए जाने के बाद जम्मू-कश्मीर के निवासियों के अधिकारों में खासा बदलाव आया है, ऐसे में जल्द सुनवाई की तारीख लगाकर इस मामले का निपटारा किया जाए। याचिका में कहा गया है कि लंबे समय से याचिकाएं कोर्ट में लंबित हैं।

जल्द सुनवाई न होने के कारण जम्मू-कश्मीर में रहने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मालूम हो कि केंद्र सरकार ने हाल में फैसला किया है कि जम्मू-कश्मीर में बाहर के लोग जमीन खरीद सकते हैं। सनद रहे कि अनुच्छेद-370 को खत्म किए जाने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में कई याचिकाएं दायर की गई हैं। जिन पर कोर्ट ने केंद्र सरकार को गत वर्ष नोटिस जारी किया था। इस मामले की सुनवाई के लिए संविधान पीठ का गठन किया गया है। जस्टिस एनवी रमना की अध्यक्षता वाली पीठ इन मामले की सुनवाई कर रही है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)