होम रेलवे ने कोहरे से निपटने के लिए फॉग सेफ्टी डिवाइस और सिग्नल प्रणाली सहित किये व्यापक इंतजाम
रेलवे ने कोहरे से निपटने के लिए फॉग सेफ्टी डिवाइस और सिग्नल प्रणाली सहित किये व्यापक इंतजाम
सर्दियों में कोहरे के बीच रेल परिचालन को सुचारु रखने के लिए रेलवे ने इंजनों में फॉग सेफ्टी डिवाइस और सिग्नल प्रणाली सहित तमाम इंतजाम कर लिए हैं। उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक आशुतोष गंगल ने गुरुवार को यहां प्रधान कार्यालय में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से उत्तर रेलवे के विभागाध्यक्षों के साथ कार्य-निष्पादन समीक्षा बैठक कर तैयारियों की जानकारी ली। बैठक में संरक्षा, रेलपथों का अनुरक्षण, रेलवे फाटकों पर ट्रेसपासिंग, यार्ड और लूप लाइनों में सुधार, सामग्री प्रबंधन और कोहरे के मौसम तथा दीपावली एवं छठ पर्वों के दौरान रेल परिचालन जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई।
विभागों के प्रमुखों ने कोहरे से निपटने के लिए रेलवे द्वारा की गई तैयारियों से महाप्रबंधक को अवगत कराया। जैसे-जैसे देश के उत्तरी भागों में तापमान गिर रहा है, कोहरे की स्थितियां सामने आ रही हैं। उत्तर रेलवे ने कम-दृश्यता वाली स्थितियों से निपटने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। इंजनों में फॉग सेफ्टी डिवाइस लगाकर उनका परीक्षण कर लिया गया है। सिगनल प्रणाली को कोहरे के अनुकूल बनाया गया है और पटाखे उपलब्ध कराए गए हैं।
महाप्रबंधक ने सर्दियों के दौरान रेल पटरियों में दरार आने की घटनाओं के मददेनज़र और बेहतर ढंग से रेलपथों की मरम्मत करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि यार्डों के लूप लाइनों की मरम्मत और उन्हें तत्परता से बदलने के कार्यों में तेजी लानी चाहिए।
महाप्रबंधक ने सर्दियों के दौरान रेल पटरियों में दरार आने की घटनाओं के मददेनज़र और बेहतर ढंग से रेलपथों की मरम्मत करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि यार्डों के लूप लाइनों की मरम्मत और उन्हें तत्परता से बदलने के कार्यों में तेजी लानी चाहिए। उन्होंने रेलगाड़ियों के क्रू और कर्मचारियों को सदैव सजग रहने का परामर्श दिया। सभी अप्रिय दुघर्टनाओं की सूचना तुरंत दी जानी चाहिए और सम्बन्धित विभाग को उस पर तत्परता से कार्यवाही करनी चाहिए। उन्होंने मरम्मत योग्य आवश्यक वस्तुओं के पर्याप्त स्टॉक को बनाए रखने और जोन पर परिसम्पत्तियों के अनुरक्षण का परामर्श दिया।
उन्होंने विशेष त्यौहार पर रेलगाड़ियों के लिए इंजनों और डिब्बों की उपलब्धता और उनके अनुरक्षण की सलाह दी। दीपावली-छठ पूजा के दौरान कोरोना सावधानियों के साथ दिल्ली क्षेत्र के स्टेशनों पर भीड़भाड़ के प्रबंधन पर चर्चा की। उन्होंने रेलवे फाटक बंद होने के दौरान सड़क उपयोगकर्ताओं द्वारा रेल पथ पार करने की घटनाओं पर चिंता प्रकट की।
विभिन्न विभागों के कार्य निष्पादन पर संतोष व्यक्त करते हुए गंगल ने कहा कि उत्तर रेलवे पर्वों और शीतकालीन मौसम के दौरान अपने ग्राहकों को सुरक्षित, सुगम और बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।