होम चीन ने जो बाइडन को बधाई देने से इनकार किया, कही ये बात

समाचारदेश Alert Star Digital Team Nov 9, 2020 08:16 PM

चीन ने जो बाइडन को बधाई देने से इनकार किया, कही ये बात

चीन ने जो बाइडन को बधाई देने से इनकार किया, कही ये बात

चीन ने जो बाइडन को बधाई देने से इनकार किया, कही ये बात

चीन ने सोमवार को अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में विजेता के रूप में जो बाइडन को बधाई देने से इनकार कर दिया. चीन ने कहा कि अमेरिकी चुनाव का परिणाम देश के कानूनों और प्रक्रियाओं से निर्धारित होना चाहिए.

 

चीन ने तीन नवंबर को हुए अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में बाइडन और कमला हैरिस की जीत पर अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है. हालांकि सरकारी मीडिया उनके निर्वाचन पर टिप्पणियां कर रही है.

 

यह रेखांकित किए जाने पर कि चीन उन कुछ देशों में शामिल है जिन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव के परिणाम पर बयान नहीं दिया है, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने कहा, ''हमने देखा है कि बाइडन ने घोषणा की है कि वह चुनाव के विजेता हैं.''

 

उन्होंने कहा, ''हमारा मानना यह है कि अमेरिकी कानून व प्रक्रियाओं के तहत चुनाव के नतीजों का निर्धारण होगा.'' यह पूछे जाने पर कि क्या चीन बयान देगा या राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अपना रुख स्पष्ट करने तक इंतजार करेगा, वांग ने कहा, ''हम अंतरराष्ट्रीय परंपरा का पालन करेंगे.''

 

रूस और मेक्सिको सहित चीन उन चुनिंदा प्रमुख राष्ट्रों में से एक है जिन्होंने राष्ट्रपति-निर्वाचित को बधाई नहीं दी है. रिपब्लिकन ट्रंप ने अपने डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी बाइडन से हार मानने से इनकार कर दिया है.

 

व्यापार, प्रौद्योगिकी और एशिया व दुनिया के अन्य हिस्सों में प्रभाव को लेकर प्रतिस्पर्धा की वजह से बढ़ते गतिरोध के कारण राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ चीन के रिश्ते तल्ख रहे थे. हालांकि, विश्लेषकों का मानना है कि बाइडन तल्ख रिश्तों को कम तनाव वाली श्रेणी में लाने के लिए काम कर सकते हैं.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)