होम कांग्रेस-भाजपा एक समान, गरीबों के हित की बात नहीं करतीः अखिलेश यादव

समाचारदेश Alert Star Digital Team Nov 9, 2020 08:08 PM

कांग्रेस-भाजपा एक समान, गरीबों के हित की बात नहीं करतीः अखिलेश यादव

कांग्रेस-भाजपा एक समान, गरीबों के हित की बात नहीं करतीः अखिलेश यादव

कांग्रेस-भाजपा एक समान, गरीबों के हित की बात नहीं करतीः अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी की नीतियां एक समान है और दोनों दल गरीबों के हित की बात ही नहीं करते ।

सपा नेता ने भाजपा-कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि नोटबंदी से देश की अर्थव्यवस्था बिगड़ती जा रही है। दोनों से समान दूरी बनाये रखने की जरूरत है। नोटबंदी से उन्हें तकलीफ पहुंची है जिन्होंने कभी कालाधन नहीं बनाया। जिन्होंने कालाधन बनाया वे देश छोड़कर चले गए। चलन में जो रूपया था वही रिजर्व बैंक में वापस आ गया। बाहर का कालाधन वापस नहीं आया। जीडीपी में भारी गिरावट आ गई है। यह अपरिपक्व फैसला था। भाजपा ने साजिशन चुनाव जीतने के लिए यह सब किया।

उन्होंने कहा कि नोटबंदी से गरीब किसान, नौजवान, को कुछ नहीं मिला। व्यापार खत्म हुआ। भाजपा ने देश की जनता का भरोसा खो दिया है। अंतर्राष्ट्रीय स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि अमेरिका ने 22 हजार बार झूठ बोला था। अपने देश में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के झूठ की गणना की जाए तो संख्या लाख तक पहुंच जाएगी।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता वैसे ही बदलाव के मूड में है। समाज में नफरत फैलाने वाली ताकतों का अंत हो रहा है। सरकार ने उत्तर प्रदेश में लाखों नौजवानों की भर्ती का वादा किया था। मुख्यमंत्री जी को यह याद नहीं कि किसान को धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिला। भाजपा को उत्तर प्रदेश में हराने का लक्ष्य है। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को साइकिल पर नज़र रखनी होगी। साल 2022 के चुनाव निर्णायक होने हैं। जनता समाजवादी सरकार बनाएगी यह लोकतंत्र के लिए शुभ रहेगा।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)