होम पटना: जीत के पहले ही होने लगी माननीयों के ठहरने के लिए होटलों की व्यवस्थाएं

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Nov 9, 2020 08:03 PM

पटना: जीत के पहले ही होने लगी माननीयों के ठहरने के लिए होटलों की व्यवस्थाएं

पटना: जीत के पहले ही होने लगी माननीयों के ठहरने के लिए होटलों की व्यवस्थाएं

पटना: जीत के पहले ही होने लगी माननीयों के ठहरने के लिए होटलों की व्यवस्थाएं

 बिहार विधानसभा चुनाव 2020 का कल आएगा परिणाम और होगा माननीयों के भाग्य का फैसला. किसकी बनेगी सरकार इसका फैसला भले हीं कल पता चलेगा लेकिन जीत का सेहरा बांधते हीं बिहार के तमाम विधानसभा क्षेत्रों से जीत कर आने वाले विधायकों के पटना में रहने की व्यवस्था को लेकर तैयारियां शुरु हो गई है.बिहार विधान सभा सचिवालय इस तैयारी को लेकर एक्शन मोड में हैं. दरअसल जो तत्कालीन विधायक है और इस बार भी जीत कर आएंगे उनमें से ज्यादातर के पास तो पहले से ही आवास की सुविधा मुहैया है लेकिन सदन की पुरानी परंपरा रही है कि विधानसभा सचिवालय की ओर से जीत कर आने वालों के लिए रहने की व्यवस्था की जाती है तो इसके लिए विभाग तत्पर है. सूत्रों की माने तो नवनिर्वाचित विधायकों को पटना के होटलों में ठहराया जाएगा. विधानसभा की तरफ से इसको लेकर कवायद तेज कर दी गई है और इसके लिए पटना के जिलाधिकारी को पत्र भी भेजा जा चुका है, साथ हीं विधानसभा की तरफ से पटना डीएम को इसके लिए ड्राफ्ट भी जारी कर दिया गया है. दरअसल परंपरा रही है कि विधान सभा सचिवालय माननीयों के लिए विधानसभा सत्र के एक दिन पहले से लेकर सत्र समाप्ति के एक दिन बाद तक रहने की व्यवस्था कराता है और परंपरागत सिलसिला को जारी रखते हुए और पिछले दो-तीन बार के परिणामों को देखते हुए विधानसभा सचिवालय ने 150 विधायकों के ठहरने के लिए लगभग आधा दर्जन होटलों में इंतजाम कराने का आदेश पटना डीएम को दे दिया है. पटना जिलाधिकारी की तरफ से माननीयों के होटलों में ठहरने की व्यवस्था की जा रही है. सूत्र बताते हैं कि इनमें होटल सम्राट मारवाड़ी आवास बासा,होटल इंटरनेशनल, होटल पटना सिटी सेंटर जैसे होटलों में माननीय के लिए आरक्षित करने का पत्र भी भेजा जा चुका है. सूत्रों की माने तो चुनाव परिणाम आते ही विधानसभा सचिवालय, पटना जिलाधिकारी और संबंधित होटल संचालकों के बीच मीटिंग कर विधायकों के रहने की व्यवस्था को अंतिम रूप दे दिया जाएगा. नवनिर्वाचित विधायक पटना आने पर विधानसभा सचिवालय के संपर्क करेंगे और वहीं से वरीयता के आधार पर होटलों का कमरा उन्हे आवंटित किया जाएगा. दलअसल विधानसभा कोटे के ज्यादातर आवास में इन दिनों निर्माण कार्य चल रहा है और जो पुराने आवास है वह पुराने सदस्यों के पास हैं जो यदि पराजित होंगे तो खाली करेंगें तब जाकर नए सदस्यों को आवास आबंटित हो सकेगा.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)