होम जम्मू-कश्मीर में सर्च ऑपरेशन के दौरान 4 जवान शहीद
जम्मू-कश्मीर में सर्च ऑपरेशन के दौरान 4 जवान शहीद
सेना ने जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा से लगे माछिल सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए तीन आतंकवादियों को मार गिराया। मुठभेड़ में सेना के एक अधिकारी सहित चार सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए। वहीं, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को गुजरात के हज़ीरा में रो-पैक्स टर्मिनल का उद्घाटन किया और साथ ही हज़ीरा से घोघा के बीच रो-पैक्स फेरी सेवा को भी हरी झंडी दिखाई। इसके अलावा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार को ऐलान किया कि दिवाली के बाद राज्य में स्कूल फिर से खोले जाने पर विचार कर रहे हैं। उद्धव ने रविवार को कहा कि दिवाली के बाद धार्मिक स्थलों को भी खोला जाएगा। साथ ही उन्होंने महाराष्ट्र के लोगों से अपील की कि दिवाली पर पटाखे न जलाए जाएं।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।