होम शी जिनपिंग ने दिया तिब्बत में रेल लाइन के निर्माण को और तेज करने का आदेश

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Nov 8, 2020 09:08 PM

शी जिनपिंग ने दिया तिब्बत में रेल लाइन के निर्माण को और तेज करने का आदेश

शी जिनपिंग ने दिया तिब्बत में रेल लाइन के निर्माण को और तेज करने का आदेश

शी जिनपिंग ने दिया तिब्बत में रेल लाइन के निर्माण को और तेज करने का आदेश

 चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग (Xi Jinping) ने रविवार को अधिकारियों को निर्देश दिया कि देश के दक्षिण पश्चिम सिचुआन प्रांत को तिब्बत (Tibet) में लिन्झी तक जोड़ने वाली 47.8 अरब डॉलर की रेल परियोजना के निर्माण में तेजी लाएं और कहा कि यह सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थिरता की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. लिन्झी, अरुणाचल प्रदेश में भारतीय सीमा के नजदीक है. चीन की सरकारी मीडिया के मुताबिक, सिचुआन-तिब्बत रेलवे, छिनघाई-तिब्बत रेल परियोजन के बाद दूसरी रेलवे लाइन है. यह छिनघाई-तिब्बत पठार के दक्षिण पूर्व से गुजरेगा। सिचुआन-तिब्बत रेलवे चेंगदू से प्रारंभ होता है, जो सिचुआन प्रांत की राजधानी है और यान तथा कामदो होते हुए तिब्बत में प्रवेश करता है जिससे चेंगदु से ल्हासा के बीच की दूरी 48 घंटे से कम होकर 13 घंटे रह जाती है. लिन्झी को न्यींगची के नाम से भी जाना जाता है और यह अरुणाचल प्रदेश की सीमा के पास स्थित है. लिन्झी में एक हवाई अड्डा भी है, जो चीन द्वारा हिमालयी क्षेत्र में बनाए गए पांच हवाई अड्डों में से एक है. सरकारी 'ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, यान- लिन्झी मार्ग 1011 किलोमीटर लंबा है, जिसमें 26 स्टेशन पड़ते हैं. इस मार्ग पर रेलगाड़ियां 120 से 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ती हैं. पूरे सिचुआन-तिब्बत रेल परियोजना की लागत 47.8 अरब डॉलर है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)