होम फ्लाइट में ज्‍यादा यात्री नहीं कर पाएंगे सफर, जानें क्‍या है सरकार का फैसला

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Nov 6, 2020 06:48 PM

फ्लाइट में ज्‍यादा यात्री नहीं कर पाएंगे सफर, जानें क्‍या है सरकार का फैसला

फ्लाइट में ज्‍यादा यात्री नहीं कर पाएंगे सफर, जानें क्‍या है सरकार का फैसला

फ्लाइट में ज्‍यादा यात्री नहीं कर पाएंगे सफर, जानें क्‍या है सरकार का फैसला

कोरोना वायरस के कारण एविएशन इंडस्‍ट्री पर अभी बंदिशें जारी रहेंगी। इंटरनेशनल फ्लाइट्स वैसे ही बंद चल रही हैं और घरेलू रूट पर भी फ्लाइट की संख्‍या 60 फीसदी तक रखने का आदेश है। इस बीच, एविएशन मिनिस्ट्री ने उड़ान भरने की पाबंदी को 24 फरवरी 2021 तक बढ़ाने का फैसला किया है। पहले 24 नवंबर 2020 तक ऐसा करने को कहा गया था। अब इसे 3 महीने से और बढ़ा दिया गया है।

बता दें कि 22 मार्च से ही ट्रेन, बस और हवाई जहाज बंद कर दिए गए थे। इसके बाद लॉकडाउन लागू हो गया। पूरे देश में 25 मई को एयर सर्विस शुरू हुई। इसके बाद फ्लाइटों की फ्रीक्‍वेंसी बढ़ाई गई। नवंबर में रोजाना करीब 2 लाख लोग हवाई यात्रा कर रहे हैं। बताते चलें कि एविएशन मिनिस्‍ट्री ने अनलॉक 5 में Domestic route पर कई नए रूट शामिल किए हैं। इनमें शुरुआत नेशनल carrier एयर इंडिया से हुई है।

इन रूटों पर बढ़ी फ्रीक्‍वेंसी
दिल्‍ली-रांची
मुंबई-हैदराबाद
हैदराबाद-विशाखापत्‍तनम
दिल्‍ली-कोयम्‍बटूर
मुंबई-भोपाल
मुंबई-कोलकाता
दिल्‍ली-इंदौर
बेंगलुरु-चंडीगढ़
दिल्‍ली-तिरुपति
मुंबई-राजकोट
मुंबई-कोचीन

इसके अलावा एयर एशिया और स्पाइसजेट ने डोमेस्टिक और इंटरनेशनल रूट पर 68 फ्लाइटें शुरू करने का फैसला किया है। इसके तहत स्पाइसजेट ने 62 नई उड़ानें शुरू करने की घोषणा की है, जिसमें दिल्ली और अहमदाबाद से मस्कट के लिए 4 अंतरराष्ट्रीय सेवाएं शामिल हैं। जबकि Air Asia इंडिया ने 6 नए घरेलू हवाई मार्गों पर उड़ानें शुरू की हैं। इनमें चेन्नई से अहमदाबाद और गोवा, मुंबई से विशाखापत्तनम और गोवा और जयपुर से कोलकाता की उड़ानें शामिल हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)