होम अश्लील वीडियो शूट करने के आरोप में पूनम पांडे हिरासत में

समाचारदेश Alert Star Digital Team Nov 5, 2020 09:11 PM

अश्लील वीडियो शूट करने के आरोप में पूनम पांडे हिरासत में

अश्लील वीडियो शूट करने के आरोप में पूनम पांडे हिरासत में

अश्लील वीडियो शूट करने के आरोप में पूनम पांडे  हिरासत में

बेहद हॉट और सेमी पॉर्न वीडियोज के लिए मशहूर मॉडल से एक्ट्रेस बनी पूनम पांडे किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं । इस बार पूनम पांडे गोवा में अश्लील वीडियो शूट किए जाने के चलते मुश्किल में फ़ंसती नजर आ रही हैं । सरकारी संपत्ति में गैर कानूनी प्रवेश और अश्लील वीडियो शूट करने के आरोप में पूनम पांडे को गोवा पुलिस ने गुरुवार को हिरासत में ले लिया है । पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है । पूनम के खिलाफ गोवा के कैनकोना गांव के चपोली बांध में शूट के दौरान अश्लीलता करने का मामला दर्ज किया गया था ।

पूनम पांडे से पूछताछ जारी है

दरअसल एक दिन पहले ही गोवा फॉरवर्ड पार्टी की महिला विंग ने पूनम पांडे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी जिसमें उन पर गोवा के चपोली डैम पर अश्लील वीडियो शूट करने का आरोप लगाया गया था । अब इस मामले में पूछताछ करने के लिए गोवा पुलिस ने पूनम को हिरासत में ले लिया है । गोवा के एसपी ने कहा है कि संभव है कि पूछताछ के बाद पूनम को सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया जाए ।

कांग्रेस और गोवा फॉरवर्ड पार्टी (जीएफपी) जैसी पार्टियों ने इस तरह के वीडियो शूट करने के लिए सरकारी संपत्ति के दुरुपयोग पर सवाल उठाए थे । पूनम पांडे गोवा ने शूटिंग के लिए गयी थीं और Sinquerim नाम के फाइव स्टार होटल में रह रही थीं । उन्हें Calangute पुलिस ने हिरासत में लिया था और फिर कैनकोना पुलिस के हवाले कर दिया ।

कानकोना शहर के चापोली बांध पर शूट के दौरान अश्लीलता को लेकर बुधवार को पूनम के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था । बांध का प्रबंधन संभाल रहे जल संसाधन विभाग ने शिकायत की थी । गुरुवार को कानकोना के कई बाशिंदों ने उन पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए शहर में बंद का आह्वान किया जिन्होंने अभिनेत्री और शूट से जुड़े दल को कथित रूप से सुरक्षा प्रदान की । पुलिस अधीक्षक ने बाद में सुरक्षा प्रदान करने वाले दो पुलिसवालों को भी निलंबित कर दिया । मामले की जांच की जा रही है ।

बता दें कि इससे पहले गोवा में पूनम ने अपने पति सैम बॉम्बे पर मारपीट करने का आरोप लगाया था जिसके बाद सैम को हिरासत में ले लिया गया था । हालांकि बाद में पूनम और सैम बॉम्बे के बीच समझौता हो गया और फिलहाल दोनों साथ हैं ।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)