होम प्रधानमंत्री मोदी बोले, दुनिया ने भारत की असली ताकत को भी देखा

समाचारदेश Alert Star Digital Team Nov 5, 2020 09:04 PM

प्रधानमंत्री मोदी बोले, दुनिया ने भारत की असली ताकत को भी देखा

प्रधानमंत्री मोदी बोले, दुनिया ने भारत की असली ताकत को भी देखा

प्रधानमंत्री मोदी बोले, दुनिया ने भारत की असली ताकत को भी देखा

 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को वर्चुअल ग्लोबल इन्वेस्टर राउंडटेबल को संबोधित करते हुए कहा कि दुनिया ने भारत की असली ताकत को भी देखा। हम भारत को वैश्विक विकास पुनरुत्थान का इंजन बनाने के लिए जो कुछ भी होगा, वह करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि एक मजबूत और जीवंत भारत, विश्व आर्थिक व्यवस्था के स्थिरीकरण में योगदान कर सकता है। उन्होंने कहा, इस वर्ष भारत ने वैश्विक महामारी का जिस बहादुरी से मुकाबला किया, उससे दुनिया ने भारत के राष्ट्रीय चरित्र को देखा।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि एक रणनीति के तहत देश प्रौद्योगिकी में अपनी ताकत का उपयोग कर नवाचारों के लिए वैश्विक केंद्र बन सकता है। विशाल मानव संसाधनों और उनकी प्रतिभाओं का उपयोग करके वैश्विक विकास में योगदान करना है।

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत को वैश्विक विनिर्माण का पॉवर हाउस बनाने पर जोर दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने ग्लोबल इनवेस्टर्स को संबोधित करते हुए कहा, "भारत आपको डेमोक्रेसी, डेमोग्राफी, डिमांड के साथ-साथ डायवर्सिटी (विविधता) प्रदान करता है। ऐसी हमारी विविधता है कि आपको एक बाजार में कई बाजार मिलते हैं।"

यह आयोजन वित्त मंत्रालय, भारत सरकार और राष्ट्रीय निवेश और अवसंरचना कोष (एनआईआईएफ) की ओर से किया गया। राउंडटेबल में दुनिया की बीस सबसे बड़ी पेंशन एवं सॉवरेन वेल्थ फंड से जुड़ी कंपनियों ने हिस्सा लिया, जिनकी कुल परिसंपत्तियां लगभग 6 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर है। ये वैश्विक संस्थागत निवेशक अमेरिका, यूरोप, कनाडा, कोरिया, जापान, मध्य पूर्व, ऑस्ट्रेलिया और सिंगापुर सहित दुनिया के प्रमुख क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करते हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)