होम कोरोना वायरस: दिल्ली में पिछले 24 घंटे में आए 6715 नए मामले, 66 मरीजों की मौत

समाचारदेश Alert Star Digital Team Nov 5, 2020 08:52 PM

कोरोना वायरस: दिल्ली में पिछले 24 घंटे में आए 6715 नए मामले, 66 मरीजों की मौत

कोरोना वायरस: दिल्ली में पिछले 24 घंटे में आए 6715 नए मामले, 66 मरीजों की मौत

कोरोना वायरस: दिल्ली में पिछले 24 घंटे में आए 6715 नए मामले, 66 मरीजों की मौत

दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 6715 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं और 66 मरीजों की मौत हुई है. बुधवार को 24 घंटे में 6842 मरीज संक्रमित हुए थे.

 

बता दें कि पिछले कुछ दिनों में कोविड-19 के मामलों में तेज बढ़ोतरी हुई है और बुधवार को लगातार दूसरे दिन संक्रमण के 6,000 से ज्यादा मामले आए थे.

 

सीएम केजरीवाल की बैठक

 

इससे पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए समीक्षा बैठक की. इस बैठक में पटाखों पर प्रतिबंध लगाने संबंधी फैसला लिया गया.

 

बैठक के बाद केजरीवाल ने कहा, ''त्योहार के मौसम और प्रदूषण के कारण संक्रमण के मामले बढ़े हैं. दिल्ली में पटाखों पर प्रतिबंध लगाने, चिकित्सा संबंधी आधारभूत ढांचा को चाक-चौबंद बनाने, दिल्ली सरकार के अस्पतालों में ऑक्सीजन और आईसीयू बेड बढ़ाने का फैसला किया गया है.''

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)