होम लोकसभा अध्यक्ष ने अंतर संसदीय संघ की शासी परिषद के 206वें सत्र में भाग लिया
लोकसभा अध्यक्ष ने अंतर संसदीय संघ की शासी परिषद के 206वें सत्र में भाग लिया
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने रविवार को अंतर संसदीय संघ (आई.पी.यू) की शासी परिषद के 206वें सत्र (1 से 4 नवम्बर) में भाग लिया। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हो रहे इस सत्र में बिरला भारतीय संसदीय शिष्टमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं।
ओम बिरला के नेतृत्व वाले इस भारतीय संसदीय शिष्ट मण्डल में पूनमबेन हेमतभाई माडम, संसद सदस्य, लोक सभा और स्वप्न दासगुप्त, संसद सदस्य, राज्य सभा शामिल हैं। कुल 144 देशों की संसदें इस सत्र में भाग ले रही हैं। इस असाधारण सत्र के दौरान, कार्यसूची में शामिल अन्य विषयों के अतिरिक्त 2020-23 के लिए आईपीयू के नए प्रेसिडेंट का चुनाव भी शामिल है। आज नए प्रेजिडेंट के चुनाव की प्रक्रिया भी आरम्भ हो गई। चुनाव आज 19.30 बजे से शुरू होकर 24 घंटे में पूरा हो जाएगा।
आईपीयू की प्रत्येक सदस्य संसद के तीन संसद सदस्य शासी परिषद में प्रतिनिधित्व करते हैं और तदनुसार उनके तीन मत होते हैं, बशर्ते शिष्ट मण्डल में पुरुष और महिला दोनों हों। पुर्तगाल से दुआरते पचेको, पाकिस्तान से मोहम्मद संजरानी, उज्बेकिस्तान से शअकमल सैदोव और कनाडा से सलमा अताउल्लाहजान आईपीयू प्रेसिडेंट के चुनाव के लिए चुनाव में उम्मीदवार हैं। आज की कार्यवाही आईपीयू के कार्यवाहक प्रेजिडेंट के ओपनिंग रिमार्क्स के साथ शुरू हुई।
प्रेजिडेंट के चुनाव के अलावा, गवर्निंग काउंसिल आईपीयू के बजट और अन्य प्रशासनिक मामलों पर भी विचार करेगी। शासी परिषद आईपीयू का मुख्य नीति निर्माण निकाय है, जिसे अन्य बातों के साथ-साथ आईपीयू के नए प्रेसिडेंट को चुनने का अधिकार प्राप्त है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।