होम एम्स के डॉक्टर संजय राय बोले - फरवरी 2021 तक आ सकती है कोरोना वैक्सीन
एम्स के डॉक्टर संजय राय बोले - फरवरी 2021 तक आ सकती है कोरोना वैक्सीन
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (All India Institute of Medical Scince) दिल्ली के 'कम्युनिटी मेडिसिन' विभाग के प्रमुख एवं कोरोना वायरस रोधी टीका (Coronavirus Vaccine) संबंधी परीक्षण के मुख्य अन्वेषक डॉक्टर संजय राय ने कहा है कि कोरोना वायरस की वैक्सीन फरवरी तक आ सकती है। उन्होंने कहा है कि ऐसा इसलिए कहा जा सकता है क्योंकि जल्दी ही वैक्सीन के तीसरे फेज का परीक्षण शुरू होने वाला है।
कोवैक्सीन के बारे में दी जानकारी
बता दें कि कोवैक्सीन को भारत बायोटेक और आईसीएमआर मिलकर तैयार कर रहे हैं। जानकारी मिल रही है कि इस वैक्सीन के दो फेज के परीक्षण पूरे हो चुके हैं। वहीं तीसरे फेज का परीक्षण जल्दी ही शुरू होने की संभावना है।
संजय राय ने कही ये बात
डॉ संजय राय ने कहा है कि इस वैक्सीन के दो चरणों का परीक्षण पूरा हो चुका है। उन्होंने कहा कि पहले चरण का परीक्षण काफी सफल साबित हुआ। वहीं दूसरे परीक्षण के नतीजे जल्दी ही आने वाले हैं। ऐसे में ऐसा माना जा रहा है कि जल्दी ही तीसरे चरण के लिए परीक्षण शुरू की जा सकती है।
उन्होंने कहा है कि हमने इस परीक्षण में करीब 400 लोगों के नमूने लिए। जबकि दूसरे परीक्षण में उससे भी ज्यादा नमूनों पर परीक्षण किया गया। ऐसे में अगर सबकुछ अच्छा रहा तो फरवरी 2021 तक वैक्सीन आने की उम्मीद जताई जा सकती है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।