होम मेरठ: छत पर सुखाया जा रहा था पटाखों का जखीरा
मेरठ: छत पर सुखाया जा रहा था पटाखों का जखीरा
उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले की मवाना पुलिस ने दिवाली से पहले एक मकान पर छापा मारकर अवैध पटाखों का जखीरा बरामद किया है. भारी मात्रा में मिले इन पटाखों को छत पर सुखाया जा रहा था ताकि दीपावली पर जब इन्हें फोड़ा जाए तो तेज धमाका हो. इस मामले में पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है.
पुलिस ने छेड़ रखा है अभियान
दरअसल, मेरठ के एक मकान में धमाके के बाद पुलिस ने अवैध पटाखा बनाने वाले को खिलाफ अभियान छेड़ रखा है. मेरठ में अवैध पटाखा फैक्ट्रियों पर ताबड़तोड़ छापेमारी जारी है. मवाना की एक तस्वीर ऐसी है जिसने पुलिस को भी हैरान कर दिया. एक बंद मकान में कुछ लोगों ने पटाखा बनाने का कारखाना ही चला रखा था.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।