होम फ्रांस चर्च अटैक : हमलावर के परिवार वालों ने घटना की वीडियो फुटेज देखने की मांग की
फ्रांस चर्च अटैक : हमलावर के परिवार वालों ने घटना की वीडियो फुटेज देखने की मांग की
फ्रांस के नीस गिरजाघर हमला मामले के संबंध में तीसरा संदिग्ध फ्रांसीसी पुलिस की हिरासत में है. वहीं, संदिग्ध ट्यूनिशियाई हमलावर के परिवार वालों ने यह जानने के लिए वीडियो फुटेज देखने की मांग की है कि उस समय क्या हुआ था? इस बीच, फ्रांस, इटली और ट्यूनीशिया के अधिकारी यह पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि मुख्य संदिग्ध इब्राहिम ईसाओई का उद्देश्य क्या था और उसने इस हमले को अकेले अंजाम दिया अथवा यह कोई सोची-समझी साजिश थी. अधिकारियों ने गिरजाघर पर हुए हमले को इस्लामिक आतंकवाद करार दिया है क्योंकि इसे फ्रांस के एक अखबार द्वारा पैगंबर मोहम्मद का कार्टून प्रकाशित किए जाने के बाद उपजे तनाव से जोडकर देखा जा रहा है.
इब्राहिम पिछले महीने इटली होते हुए फ्रांस पहुंचा था. गिरजाघर में तीन लोगों की हत्या के मामले में आरोपी हमलावर इब्राहिम पुलिस की कार्रवाई में गंभीर रूप से घायल हुआ था और वह गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती है.
एक और गिरफ्तारी
एक जांच अधिकारी ने शनिवार को बताया कि नीस में इब्राहिम से मुलाकात करने वाले 35 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. वहीं, हमले से पहले वाली रात इब्राहिम से मिलने वाला 47 वर्षीय व्यक्ति पहले ही पुलिस की हिरासत में था. ऐसे में अब तक इस मामले में तीन आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।