होम रिया के आरोपों को CBI ने बताया काल्पनिक, कहा- सुशांत की बहनों पर FIR गैरकानूनी
रिया के आरोपों को CBI ने बताया काल्पनिक, कहा- सुशांत की बहनों पर FIR गैरकानूनी
सुशांत सिंह राजपूत मामले (Sushant Singh Rajput Death Case) की जांच कर रही सीबीआई (CBI) ने सुशांत की बहनों को लेकर रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) के आरोपों को काल्पनिक (speculative) बताया है. बॉम्बे हाईकोर्ट में बुधवार को सुनवाई के दौरान सीबीआई ने बताया कि रिया के आरोप ज्यादातर काल्पनिक हैं. एजेंसी का कहना है कि ऐसी काल्पनिक बातों के आधार पर एफआईआर नहीं रजिस्टर की जा सकती है. दरअसल मुंबई पुलिस ने सुशांत की बहनों प्रियंका और मीतू सिंह पर रिया के आरोपों के आधार पर एफआईआर दर्ज की थी. दोनों ने बॉम्बे हाईकोर्ट में एक याचिका के जरिए इस एफआईआर को रद्द करने की मांग की है. इस पर सीबीआई ने कहा है कि सुशांत की बहनों पर दर्ज की गई एफआईआर में रिया के आरोप काल्पनिक हैं. सीबीआई ने बताया कि वह सुशांत के पिता द्वारा रिया और उसके परिवार के खिलाफ की गई शिकायत के आधार पर जांच कर रही है.
सुशांत की बहनों ने अपना याचिका मुंबई के वकील माधव थोराट के जरिए बीते 6 अक्टूबर को फाइल की थी. सीबीआई का कहना है कि पुलिस को केस दर्ज करने के पहले कम से कम प्राथमिक जांच तो कर लेनी चाहिए थी. सीबीआई की तरफ से कहा गया-ऐसा कानून है कि एक ही मामले के लिए दो एफआईआर नहीं दाखिल की जा सकतीं. सीबीआई सुशांत की मौत से लेकर इससे जुड़े अन्य पहलुओं पर अपनी जांच कर रही है. इस वजह से इस मामले में रजिस्टर की गई एफआईआर गैरकानूनी है.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।