होम एक्ट्रेस मालवी मल्होत्रा पर हुआ जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती

समाचारदेश Alert Star Digital Team Oct 27, 2020 08:58 PM

एक्ट्रेस मालवी मल्होत्रा पर हुआ जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती

एक्ट्रेस मालवी मल्होत्रा पर हुआ जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती

एक्ट्रेस मालवी मल्होत्रा पर हुआ जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती

टेलीविजन एक्ट्रेस मालवी मल्होत्रा ​​पर मुंबई में घर के बाहर चाकू से जानलेवा हमला हुआ है जिसके बाद उन्हें कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वर्सोवा पुलिस स्टेशन में उस शख्स के खिलाफ शिकायत दर्ज कर दी गई है।

हमलावर ने मालवी को तीन बार चाकू से मारा। यह घटना तब की है जब वह सोमवार रात अपने घर लौटकर आ रही थी। इसके बाद वर्सोवा पुलिस स्टेशन में उस शख्स के खिलाफ पुलिस शिकायत भी दर्ज करवाई गई है। अभी मालवी की स्थिति नार्मल है, वह खतरे से बाहर आ चुकी हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, हमलावर की पहचान कुमार महिपाल सिंह के रूप में की गई है। वह अपनी ऑडी कार में पहुंचा, मालवी पर हमला किया और घटनास्थल से भाग गया। उसे अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। मालवी द्वारा दर्ज एफआईआर में उन्होंने कहा कि वह शख्स उनसे शादी करना चाहता था। जब उन्होंने शादी करने से इनकार किया, तो उसने मालवी पर हमला कर दिया।

गौरतलब है मालवी सोमवार रात को वर्सोवा में एक कॉफी शॉप से ​​वापिस आ रही थीं। तभी महिपाल सिंह ने उन्हें रास्ते में रोका। उसने कहा कि वह उनसे बात करना चाहता है, लेकिन मालवी ने बात करने से मना कर दिया। इसके बाद उसने चाकू निकाला और मालवी के पेट पर हमला किया। इसके साथ ही उसने दाहिनी कलाई और बाएं हाथ पर भी हमला किया।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)