होम इन पांच राज्यों में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामले, केंद्र सरकार ने जताई चिंता
इन पांच राज्यों में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामले, केंद्र सरकार ने जताई चिंता
हाल ही में देश में कोरोना संक्रमण (Coronavirus) के मामलों में कुछ कमी दर्ज की गई है लेकिन वायरस का कहर अब भी भारत पर बना हुआ है. केंद्र सरकार ने देश के पांच राज्यों- केरल, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, दिल्ली और कर्नाटक में तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों पर चिंता जताई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry) ने बताया कि कुल मामलों में से 50 प्रतिशत नए मामले केवल इन पांच राज्यों से सामने आए हैं.
मंत्रालय ने कहा कि इन राज्यों में संक्रमण के मामलों की संख्या पहले से ही ज्यादा थी और अब त्योहार के सीजन में और भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. देश में इस समय 6.25 लाख एक्टिव मामले हैं जिनमें से 35 फीसदी मामले केवल 18 जिलों से हैं.
पिछले 5 हफ्तों में मामलों में आई कमी
केंद्र सरकार उन राज्यों पर ध्यान केंद्रित कर रही है जहां मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि यह अच्छी बात ही कि ‘देश में पिछले पांच हफ्तों से रोजाना सामने आने वाले औसत मामलों की संख्या में कमी आई है और मौत का ग्राफ भी नीचे गया है. वहीं, पिछले 5 हफ्तों के औसत के आधार पर अब भी रोजाना 11 लाख टेस्ट किए जा रहे हैं, लेकिन इसी के साथ कुछ राज्यों में संक्रमण के मामलों में फिर तेजी देखि जा रही है.’
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।