होम गरीबों का हक छीनने वालो को धूल चटाता रहूंगा: सिंधिया

समाचारदेश Alert Star Digital Team Oct 27, 2020 08:52 PM

गरीबों का हक छीनने वालो को धूल चटाता रहूंगा: सिंधिया

गरीबों का हक छीनने वालो को धूल चटाता रहूंगा: सिंधिया

गरीबों का हक छीनने वालो को धूल चटाता रहूंगा: सिंधिया

पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ब्यावरा, बदनावर, हाटपीपल्या और सांवेर की जनसभाओं में कांग्रेस पर निशाना साधा। सिंधिया ने कहा कि इस चुनाव में एक तरफ वह कांग्रेस पार्टी है जिसने 15 माह प्रदेश में शासन कर विकास को दरकिनार कर दिया। जमकर भ्रष्टाचार मचाया। दूसरी ओर भाजपा है जिसने विकास, उन्नति को सर्वोपरि रखते हुए जनता के दिलों का विश्वास जीता है।

सिंधिया ने कहा कि किसान, बेरोजगार, महिलाओं की भलाई के वादे कर कांग्रेस सत्ता में आ गई, लेकिन सत्ता में आने के बाद वादे भूलकर प्रदेश की जनता के साथ गद्दारी की। किसान, बेरोजगार, महिलाओं, गरीबों का हक छीनने वाले सबसे बड़े गद्दार हैं और ऐसे गद्दारों को मैं धूल चटाता रहूंगा।

जनता से सिंधिया परिवार का दिलों का रिश्ता
सिंधिया ने कहा कि ग्वालियर-चंबल क्षेत्र और प्रदेश की जनता से सिंधिया परिवार का राजनैतिक नहीं अपितु पारिवारिक, दिलों का रिश्ता रहा है। यह रिश्ता आज से नहीं पीढ़ी दर पीढ़ी चला आ रहा है। उन्होंने कहा कि यह रिश्ता सिंधिया परिवार हमेशा निभाता रहेगा। श्री सिंधिया ने कहा कि कुछ लोग इस रिश्ते में गति अवरोधक बने हुए थे। ये लोग सोचते थे कि लोकतंत्र हमेशा उनके चंगुल में रहे। लेकिन अब इन्हें हमने उखाड़ फेंका है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)