होम रायबरेली: निकाह करने से मना किया तो प्रेमी ने दाग दी गोली, प्रेमिका की हालत नाजुक

समाचारदेश Alert Star Digital Team Oct 27, 2020 08:39 PM

रायबरेली: निकाह करने से मना किया तो प्रेमी ने दाग दी गोली, प्रेमिका की हालत नाजुक

रायबरेली: निकाह करने से मना किया तो प्रेमी ने दाग दी गोली, प्रेमिका की हालत नाजुक

रायबरेली: निकाह करने से मना किया तो प्रेमी ने दाग दी गोली, प्रेमिका की हालत नाजुक

 प्रेमी ने प्रेमिका के विवाह प्रस्ताव ठुकराने पर नाराज होकर गोली मार दी. इस घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में युवती को अस्पताल ले जाया गया. जहां हालत गंभीर देखते हुए डाक्टरों ने उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया. मामला ऊंचाहार थाना क्षेत्र के उसरैना गांव का है.

 

निकाह करने से मना किया तो चला दी गोली

 

ऊंचाहार थाना क्षेत्र के उसरैना गांव के रहने वाले प्रेमी युवक नौसे गांव के ही साबरीन से मोहब्बत करता था. उसका प्रेम प्रसंग काफी दिनों से चल रहा था और दोनों की रजामंदी भी थी लेकिन साबरीन ने व्यक्तिगत कारणों की वजह से निकाह करने से मना कर दिया. जिससे क्षुब्ध होकर नौसे ने साबरीन को उस समय गोली मार दी जब वह अपने घर में सो रही थी. गोली लगते ही पूरे घर में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते लोग वहां जमा हो गए. पहले तो परिजनों ने मामले को छिपाने की कोशिश की लेकिन युवती की हालत गंभीर होने पर तत्काल अस्पताल ले गए और पुलिस को सूचना दी लेकिन युवती की हालत नाजुक होते ही डाक्टरों ने उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ के लिए रेफर कर दिया. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस मामले की तह जाने के लिए छानबीन शुरू कर दी. नामजद दो अभियुक्तों में से एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जबकि दूसरा मौके से अभी भी फरार है.

 

परिजन कर रहे थे विरोध

 

सूत्रों की माने, तो युवक नौसे व युवती साबरीन में प्रेम प्रसंग काफी दिनों से चल रहा था. जिसकी भनक परिजनों को लगी तो परिजनों ने इसका विरोध करना शुरू किया. जिसके चलते साबरीन ने भी प्रेमी के विवाह प्रस्ताव को ठुकरा दिया और इसी बात को लेकर काफी तीखी नोकझोंक भी हुई. इससे आहत और आक्रोशित होकर प्रेमी युवक ने प्रेमिका से बदला लेने की ठान ली और सोमवार की रात जब युवती अपने घर पर सो रही थी तभी प्रेमी युवक उसके घर पहुंच गया और बाहर तखत पर सो रही युवती पर फायर झोंक दिया. फायर की आवाज सुनते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया. फिलहाल पुलिस ने दबिश देकर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया जबकि दूसरा फरार है.

 

फॉरेसिंक टीम जांच में जुटी

 

घटना के बाद मुख्यालय से फॉरेंसिक टीम भी पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से जायजा लिया. लोगों से पूछताछ भी की और जरूरी साक्ष्य जुटाए. फॉरेंसिक टीम के गांव में पहुंचने के बाद लोगों में उत्सुकता जरूर देखी गई कि आखिर इस इन साक्ष्यों के बाद पुलिस क्या करेगी? किस तरह की कार्रवाई पुलिस द्वारा की जाएगी. फिलहाल पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ मिलकर साक्ष्य लेकर कार्यवाही में जुट गई है.

 

पीड़िता की चाची ने बताया कि नौसे ने मेरी भतीजी साबरीन को गोली मार दी. मेरी भतीजी अपने घर पर सो रही थी. नौसे दो लोगों के साथ यहां पहुंचा और मेरी भतीजी को गोली मार दी. उसे अस्पताल ले जाया गया.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)