होम अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के चुनावी दावें कितने सच और झूठ? यहां जानिए
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के चुनावी दावें कितने सच और झूठ? यहां जानिए
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि मेक्सिको दीवार के लिए भुगतान कर रहा, (पर ऐसा नहीं है).... पूर्व सैनिकों की स्वास्थ्य देखभाल सेवा उनकी देन है.... (नहीं ऐसा भी नहीं है)..... चीन के लोगों पर उन्होंने प्रतिबंध लगाया, यह दावा भी बिल्कुल झुठा है। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव से पहले ट्रम्प द्वारा किए गए ऐसे ही कई दावों की हकीकत कुछ इस प्रकार है- ‘‘कोरोना वायरस’’- ट्रम्प : सी-एसपीएएन में रविवार को कहा, ‘‘ बिना टीके के भी हम इस पर काबू पा लेंगे। यह खत्म हो जाएगा।’’ उत्तरी कैरोलाइना में शनिवार को रैली में कहा, ‘‘ हम मामले कम कर रहे हैं, हम बेहतरीन काम कर रहे हैं।’’ हकीकत: अमेरिकी विश्वविद्यालय ‘जॉन होपकिन्स’ के आंकड़ों के अनुसार अमेरिका में शुक्रवार को सर्वाधिक नए मामले सामने आए और शनिवार को 83,178 नए मामले सामने आए थे। ‘‘दीवार’’- ट्रम्प: न्यू हैम्पशायर में रैली में कहा, ‘‘ मेक्सिको इसके लिए भुगतान कर रहा है।’’ उत्तरी कैरोलाइना में रैली में, ‘‘ बिल्कुल, वे इसके लिए भुगतान कर रहे हैं।’’ हकीकत: अमेरिका इसके लिए भुगतान कर रहा है। मेक्सिको नहीं।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।