होम देश में तेजी से कम हो रहा है कोरोना संक्रमण, 69.47 लाख से ज्यादा हुए ठीक

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Oct 23, 2020 08:38 PM

देश में तेजी से कम हो रहा है कोरोना संक्रमण, 69.47 लाख से ज्यादा हुए ठीक

देश में तेजी से कम हो रहा है कोरोना संक्रमण, 69.47 लाख से ज्यादा हुए ठीक

देश में तेजी से कम हो रहा है कोरोना संक्रमण, 69.47 लाख से ज्यादा हुए ठीक

भारत में कोविड-19 के दैनिक नए मामले लगातार पांचवें दिन 60 हजार से नीचे रहे। 24 घंटे के अंतराल में 54,120 नए मामले सामने आने से देश में संक्रमण के कुल मामले शुक्रवार को बढ़कर 77,63,067 हो गए। देश में ठीक हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 69.47 लाख के पार हो गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के शुक्रवार को जारी आँकड़ों के अनुसार एक दिन में कुल 54,120 नए मामले सामने आए, जबकि 692 और मौतें होने से देश में इस महामारी में मरने वालों की संख्या 1,17,365 हो गई। कोरोना वायरस संक्रमण के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 7 लाख से नीचे है। देश में कोविड-19 के 6,95,5558 इलाजरत मरीज हैं, जो कुल मामलों का 8.96 प्रतिशत है। देश में कुल 69,47,844 लोगों ने अब तक इस बीमारी से निजात पाई है, इनमें पिछले एक दिन में 73,777 लोगों ने कोरोना का मात दी है। जबकि सक्रिय मामलों में 20,363 की कमी हुई है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर अब 89.53 प्रतिशत तक हो गई है जबकि मृत्यु दर 1.51 प्रतिशत है। मंत्रालय के अनुसार भारत में कोविड-19 मामलों की संख्या 7 अगस्त को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख, 5 सितंबर को 40 लाख, 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख और 11 अक्टूबर को 70 लाख के पार हो गई थी। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, गुरुवार को 14,42,722 नमूनों की जांच होने के साथ 22 अक्टूबर तक कुल 10,01,13,085 नमूनों की जांच हो चुकी है।

साल लाख से कम हुए इलाजरत मरीज
स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि पिछले दो महीनों में पहली बार देश में कोरोना वायरस से संक्रमित सक्रिय मरीजों (उपचाराधीन) की संख्या सात लाख से कम हुई है यानि अब 6,96,558 रह गई है। मंत्रालय ने इसे कोरोना के खिलाफ जंग में बड़ी उपलब्धि करार दिया। वहीं ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 69.47 लाख से ज्यादा हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि अब भारत में उपचाराधीन मरीजों के मुकाबले ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 10 गुना अधिक है। मंत्रालय ने बताया कि दो महीनों (63 दिनों) में पहली बार भारत में उपचाराधीन मरीजों की संख्या सात लाख से कम है। इससे पहले 22 अगस्त को इलाजरत मरीजों की संख्या 6,97,330 थी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)