होम भारत में शुरूआत से पहले जियो ने अमेरिका में की 5 जी सफल टेस्टिंग
भारत में शुरूआत से पहले जियो ने अमेरिका में की 5 जी सफल टेस्टिंग
भारत में रिलायंस ने 5 जी शुरू करने की घोषणा के तीन महीने बाद ही इसकी सफल टेस्टिंग कर ली है। यह टेस्टिंग अमेरिका में की गई है क्योंकि भारत में अभी तक 5 जी स्पेक्ट्रम उपलब्ध नहीं है। रिलायंस जियो ने यह टेस्टिंग अमेरिका की टेक्नोलॉजी फर्म क्वालकॉम के साथ मिलकर की है। सैन डियागो में हुए एक वर्चुअल इवेंट में इस सफल टेस्टिंग की घोषणा की गई।
गौरतलब है कि 3 महीने पहले 15 जुलाई को रिलायंस की एजीएम में मुकेश अंबानी ने 5जी टेक्नोलॉजी के बारे में घोषणा की थी। स्वदेशी संसाधनों से विकसित की गई इस तकनीक को देश को सौंपते हुए मुकेश अंबानी ने कहा था कि 5जी स्पेक्ट्रम उपलब्ध होते ही रिलायंस जियो 5जी तकनीक की टेस्टिंग के लिए तैयार है।
1 जीबीपीएस तक की स्पीड मिलेगी
जियो ने घोषणा की है कि प्लेटफॉर्म पर 1 जीबीपीएस से ज्यादा स्पीड हासिल की है। अभी अमेरिका, साउथ कोरिया,ऑस्ट्रेलिया, स्विट्जरलैंड और जर्मनी जैसे देशों के 5जी ग्राहकों को 1 जीबीपीएस इंटरनेट स्पीड की सुविधा मिल रही है ।
हो सकती है 4 जी से10 गुना महंगी :
भारत में यह सर्विस शुरू होने के बाद ही इसके प्लान की डिटेल सामने आएगा। माना जा रहा है कि यहां पर इन प्लान की कीमत 4जी प्लान की तुलना में 10 गुना तक ज्यादा होगी। वैसे यह भी कहा जा रहा है कि शुरूआत में ग्राहकों को लुभाने और 5जी नेटवर्क पर लाने के लिए टेलीकॉम कंपनियों की तरफ से कई ऑफर्स मिल सकते हैं ।
मप्र में चुनावी रैलियों में कोरोना संबंधी नियमों की धज्जियां उड़ने पर हाईकोर्ट ने कहा- उम्मीदवार के अधिकार से बड़ा लोगों के जीने का हक
पहले भाजपा नेता के भतीजे के घर के बाहर फायरिंग
2020 में देश में मोदी की लोकप्रियता का ग्राफ पहले से ज्यादा बढ़ा, लोगों ने जताया उनकी लीडरशिप में भरोसा
दशहरे पर सिक्किम में चीन बॉडर का दौरा करेंगे राजनाथ सिंह, करेंगे शस्त्र पूजा
महिलाओं की तस्वीरों को न्यूड फोटोज में बदल रहा सॉफ्टवेयर, बॉम्बे हाईकोर्ट ने मांगी जानकारी
दिवाली बाद देवगुरु बृहस्पति करेंगे राशि परिवर्तन,6 राशियों के लिए बनेंगे अच्छे योग
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।