होम महाराष्ट्र सरकार ने कीमत तय की, 3 से 127 रुपये में मिलेगा मास्क
महाराष्ट्र सरकार ने कीमत तय की, 3 से 127 रुपये में मिलेगा मास्क
महाराष्ट्र सरकार ने मास्क की क़ीमतों पर लगाम लगाने ने फैसला लिया है. पिछले कुछ दिनों में N-95 मास्क हो या सर्जिकल मास्क इनकी कीमत चार से पांच गुना तक बढ़ गई थीं. राज्य के स्वास्थ मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि ये कोई मुनाफ़ा कमाने का वक्त नहीं है.
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सही कीमत मे मास्क बेचा जाए, क्या कीमत होगी इसके लिए हमने कमेटी बनाई थी जिसने अपनी जानकारी जुटाने ने बाद सरकार को रिपोर्ट सौंपी. इसे सरकार ने स्वीकार किया है. नए नियम के मुताबिक 3 से 127 रुपये तक मास्क की कीमत तय की गई है.
N-95 वी शेप मास्क 19 रुपये मे मिलेगा जो फ़िलहाल 200 रुपये के करीब मिल रहा है. अगर नए नियमो के तहत मास्क नहीं बेचे गए तो लोग जिला कलेटर से शिकायत कर सकते है.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।