होम बिहार चुनाव प्रचार में सीएम योगी बोले, राम मंदिर की राह में कांग्रेस-राजद बाधक थे

समाचारदेश Alert Star Digital Team Oct 20, 2020 09:01 PM

बिहार चुनाव प्रचार में सीएम योगी बोले, राम मंदिर की राह में कांग्रेस-राजद बाधक थे

बिहार चुनाव प्रचार में सीएम योगी बोले, राम मंदिर की राह में कांग्रेस-राजद बाधक थे

बिहार चुनाव प्रचार में सीएम योगी बोले, राम मंदिर की राह में कांग्रेस-राजद बाधक थे

बिहार चुनाव को देखते हुए आज यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ बिहार के अरवल पहुंचे. यहां उन्होंने कहा कि बिहार की ये धरती भगवान विष्णु की धरती है. इसलिए यहां दुनिया अपने पितरों को तर्पण करती है. भगवान बुद्ध ने ज्ञान प्राप्ति के लिए इसी धरती को चुना था. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा.

 

सीएम योगी ने कहा कि कोरोना काल में सबका साथ, सबका विकास और गरीब कल्याण योजना को पीएम नरेंद्र मोदी ने सबके लिए सुलभ करवाया. उन्होंने कहा, '' याद कीजिये नीतीश जी के शासन के पहले बिहार में क्या होता था, बिहार के अंदर नक्सलवाद चरम पर था, जातीय हिंसा चरम पर थी. ऐसे ही देश के अंदर कांग्रेस के नेतृत्व में भी जाति, क्षेत्र, भाषा के आधार पर लड़ा कर राज करने की मंशा की थी.''

 

सीएम योगी ने कहा कि कश्मीर की समस्या कांग्रेस की देन है. नक्सलवाद की समस्या कांग्रेस की देन है. प्रधानमंत्री मोदी ने सत्ता में आने पर पहला जनधन खाता खुलवाने का काम किया. दूसरा काम पीएम आवास दिया. गरीबों को गैस चूल्हा दिया. शौचालय बनवाए. कांग्रेस और राजद ने अगर ये किया होता तो पीएम मोदी को इसे देने की जरूरत ही नहीं पड़ती.

 

राम मंदिर पर बोले सीएम योगी

 

सीएम योगी ने राम मंदिर को लेकर कहा,'' हम हमेशा कहते थे "रामलला हम आएंगे , मंदिर वहीं बनाएंगे". राम मंदिर की राह में बाधा यही कांग्रेस, राजद थे. हमने कहा था आतंकियों के घर घुसकर मारेंगे. हमने ये सब किया. जिस वक़्त बिहार में लालू जी के नेतृत्व में राजद की सरकार थी, कांग्रेस का समर्थन था, क्या गरीबों को राशन मिलता था ? गाय पशुओं का खाने का चारा तक खा लिया गया. एनडीए के प्रत्याशियों को जिताकर तीन चौथाई की सरकार बनानी है. आपको बुलेट का जवाब बैलेट से देना है.''

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)