होम EPFO से अगस्त में 10.05 लाख नये अंशधारक जुड़े

समाचारदेश Alert Star Digital Team Oct 20, 2020 08:59 PM

EPFO से अगस्त में 10.05 लाख नये अंशधारक जुड़े

EPFO से अगस्त में 10.05 लाख नये अंशधारक जुड़े

EPFO से अगस्त में 10.05 लाख नये अंशधारक जुड़े

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ईपीएफओ) से अगस्त में शुद्ध रूप से 10.05 लाख अंशधारक जुड़े। वहीं जुलाई में यह संख्या 7.48 लाख थी। ईपीएफओ के ताजा पेरोल यानी तय वेतनमान पर रखे जाने वाले कर्मचारियों के आंकड़े से यह पता चलता है। यह आंकड़ा कोरोना वायरस महामारी के बीच संगठित क्षेत्र में रोजगार की स्थिति के बारे में जानकारी देता है। ईपीएफओ के पिछले महीने जारी अस्थायी पेरोल आंकड़े में इस साल जुलाई में शुद्ध रूप से जुड़ने वाले सदस्यों की संख्या 8.45 लाख बतायी गयी थी। इस आंकड़े को अब संशोधित कर 7.48 लाख कर दिया गया है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन से शुद्ध रूप से फरवरी 2020 में जुड़ने वाले अंशधारकों की संख्या 10.21 लाख थी जो मार्च में घटकर 5.72 लाख रही थी।

मंगलवार को जारी ताजा आंकड़े के अनुसार अप्रैल में शुद्ध रूप से अंशधारकों की संख्या 1.04 लाख घटी जबकि सितंबर में जारी आंकड़े में यह संख्या 61,807 थी। इससे पहले, जुलाई में जारी अस्थायी आंकड़े के अनुसार शुद्ध रूप से अप्रैल महीने में एक लाख लोगों के ईपीएफओ से जुड़ने की बात कही गयी थी, जिसे अगस्त में संशोधित कर 20,164 कर दिया गया। वहीं सितंबर में जारी आंकड़े के अनुसार इसमें 61,807 की कमी होने की बात कही गयी। मई के आंकड़े को भी संशोधित किया गया है। इसके अनुसार ईपीएफओ के अंशधारकों की संख्या शुद्ध रूप से 35,336 कम हुई जबकि इससे पिछले महीने के आंकड़े में इसमें 40,551 नये अंशधारकों के जुड़ने की बात कही गयी थी।

शुद्ध रूप से ईपीएफओ के पास हर महीने औसतन करीब 7 लाख नये पंजीकरण होते हैं। ताजा आंकड़ों के अनुसार वित्त वर्ष 2019-20 के दौरान नये अंशधारकों की कुल संख्या बढ़कर 78.58 लाख रही जो इससे पूर्व वित्त वर्ष में 61.12 लाख थी। ईपीएफओ अप्रैल, 2018 से नये अंशधारकों के आंकड़े जारी कर रहा है। इसमें सितंबर 2017 से आंकड़ों को लिया गया है। 'पेरोल' आधारित इन आंकड़ों के अनुसार सितंबर, 2017 से अगस्त 2020 के दौरान शुद्ध रूप से 1.75 करोड़ नये अंशधारक ईपीएफओ से जुड़े। ईपीएफओ के अनुसार 'पेरोल' आंकड़े अस्थायी है और कर्मचारियों के रिकार्ड लगातार अपडेट किए जाते हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)