होम बिहार चुनावः जनसभा के दौरान RJD नेता तेजस्वी यादव पर फेंकी गई चप्पल
बिहार चुनावः जनसभा के दौरान RJD नेता तेजस्वी यादव पर फेंकी गई चप्पल
बिहार में चुनाव प्रचार ने रफ्तार पकड़ ली है। पार्टी के प्रमुख नेता चुनाव प्रचार के लिए मैदान में उतर चुके हैं। राष्ट्रीय जनता दल के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मंगलवार को कई जनसभाओं को संबोधित किया। औरंगाबाद में एक जनसभा के दौरान तेजस्वी यादव पर चप्पल फेंकी गई। औरंगाबाद में एक चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे तेजस्वी यादव कुर्सी पर बैठे ही थे कि अचानक से जनसभा में मौजूद व्यक्ति ने उनपर चप्पल फेंक दी। एक के बाद एक फेंकी गई चप्पलों में एक तेजस्वी को जाकर लगी। जबकि एक उनके करीब से होकर पीछे चली गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।