होम सोनिया गांधी ने पार्टी के नेताओं से कहा- लोकतंत्र सबसे मुश्किल दौर से गुजर रहा,

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Oct 18, 2020 09:04 PM

सोनिया गांधी ने पार्टी के नेताओं से कहा- लोकतंत्र सबसे मुश्किल दौर से गुजर रहा,

सोनिया गांधी ने पार्टी के नेताओं से कहा- लोकतंत्र सबसे मुश्किल दौर से गुजर रहा,

सोनिया गांधी ने पार्टी के नेताओं से कहा- लोकतंत्र सबसे मुश्किल दौर से गुजर रहा,

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रविवार को पार्टी के नेताओं को जनता के मुद्दों के लिये संघर्ष करने को कहा. साथ ही, उन्होंने इस बात का जिक्र किया कि लोकतंत्र सबसे मुश्किल समय से गुजर रहा है. सोनिया गांधी ने अपनी अध्यक्षता में हुई अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिवों और प्रदेश प्रभारियों की एक बैठक में पार्टी के नेताओं से यह अपील की.बैठक के बारे में ट्वीट कर जानकारी देते हुए पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, ''सोनिया जी ने हर किसी से जनता के मुद्दों के लिये संघर्ष करने और उनकी दशा बेहतर करने की अपील की है, क्योंकि हमारा लोकतंत्र सबसे मुश्किल दौर से गुजर रहा हैयह बैठक खासा मायने रखती है क्योंकि यह बिहार विधानसभा चुनाव से पहले हुई है. साथ ही, मध्य प्रदेश में 28 विधानसभा सीटों (पर उपचुनाव) सहित विभिन्न राज्यों में होने जा रहे उपचुनावों से पहले हुई है.कांग्रेस नए कृषि कानूनों को केंद्र द्वारा पारित कराये जाने का मुद्दा, उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक दलित लड़की से कथित गैंगरेप और उसकी मौत का मामला, उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति और देश में अर्थव्यवस्था की स्थिति से जुड़े मुद्दे जोर-शोर से उठा रही है. पार्टी नए कृषि कानूनों के खिलाफ राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन भी कर रही है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)