होम इस साल पड़ेगी कड़ाके की सर्दी, मौसम विभाग ने बताई इसकी खास वजह,

समाचारदेश Alert Star Digital Team Oct 14, 2020 06:43 PM

इस साल पड़ेगी कड़ाके की सर्दी, मौसम विभाग ने बताई इसकी खास वजह,

इस साल पड़ेगी कड़ाके की सर्दी, मौसम विभाग ने बताई इसकी खास वजह,

इस साल पड़ेगी कड़ाके की सर्दी, मौसम विभाग ने बताई इसकी खास वजह,

मौसम विभाग की मानें तो इस साल कड़ाके की सर्दी पड़ेगी। मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय मोहापात्रा ने बताया कि इस साल ला नीना की स्थिति के कारण कड़ाके की ठंड पड़ सकती है। उन्‍होंने कहा कि यदि शीत लहर की स्थिति के लिए बड़ी वजहों पर विचार करें तो अल नीनो और ला नीना बड़ी भूमिका निभाते हैं। चूंकि ला नीना की स्थिति कमजोर है इसलिए इस साल ज्यादा ठंड पड़ सकती है।

मोहापात्रा ने राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण यानी एनडीएमए (National Disaster Management Authority, NDMA) की तरफ से 'शीत लहर के खतरे में कमी' पर आयोजित वेबिनार को संबोधित करते हुए कहा कि यह नहीं समझना चाहिए कि जलवायु परिवर्तन से तापमान में बढ़ोतरी होती है। सच्‍चाई यह है कि तापमान में बढ़ोतरी की वजह से मौसम अनियमित हो जाता है।

मोहापात्रा ने कहा कि शीत लहर की स्थिति के लिए ला नीना अनुकूल होता है जबकि अल नीनो की स्थिति इसके लिए सहायक नहीं होता। ला नीना प्रशांत महासागर में सतह के जल के ठंडा होने से जुड़ा हुआ है जबकि अल नीनो इसकी गर्मी से जुड़ा हुआ है। समझा जाता है कि दोनों कारकों का भारतीय मॉनसून पर भी असर पड़ता है।

बता दें कि मौसम विभाग हर साल नवंबर में शीत लहर का पूर्वानुमान भी जारी करता है जिसमें दिसंबर से फरवरी के दौरान शीत लहर की स्थिति की जानकारी दी जाती है। पिछले साल सर्दी के मौसम के दौरान शीत लहर अधिक लंबा खींची थी। राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार में शीतलहर के कारण काफी संख्या में मौतें होती हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)