होम मलेशिया में विपक्षी नेता ने बहुमत का दावा किया, 120 सांसदों का साथ होने की बात कही

समाचारदेश Alert Star Digital Team Oct 13, 2020 08:57 PM

मलेशिया में विपक्षी नेता ने बहुमत का दावा किया, 120 सांसदों का साथ होने की बात कही

मलेशिया में विपक्षी नेता ने बहुमत का दावा किया, 120 सांसदों का साथ होने की बात कही

मलेशिया में विपक्षी नेता ने बहुमत का दावा किया, 120 सांसदों का साथ होने की बात कही

मलेशिया में सत्ता को लेकर चल रही सरगर्मियां तेज हो गई हैं। विपक्षी दल के नेता अनवर इब्राहीम ने सुल्तान के समक्ष 120 सांसदों का बहुमत होने का दावा किया है। अनवर का कहना है कि प्रधानमंत्री मुहिद्दीन यासीन को हटाने के लिए उनके पास पर्याप्त समर्थन है। इधर राजमहल के अनुसार अनवर ने केवल संख्या समर्थन का दावा किया है, जबकि इस बारे में कोई विवरण नहीं दिया है। किंग अल सुल्तान अब्दुल्ला ने अनवर से संवैधानिक प्रक्रिया का पालन करने के लिये कहा है।

मलेशिया के सुल्तान से एक घंटे वार्ता के बाद अनवर ने पत्रकार वार्ता में कहा है कि उनके पास पर्याप्त और मजबूत बहुमत है। उनके पास 220 सांसदों में से उनको 120 का समर्थन है। वर्तमान प्रधानमंत्री मुहिद्दीन को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। अनवर ने कहा कि वे सुल्तान के निर्णय की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि मुहिद्दीन पर्याप्त समर्थन के आधार पर मार्च में सत्ता में आए थे। उन्होंने अनवर के दावे को खारिज करते हुए बहुमत होने का दावा किया है। फिलहाल वे सत्ता में बरकरार रहने के लिए जूझ रहे हैं। मुहिद्दीन ने अनवर के दावे के संबंध में टिप्पणी करने से इन्कार करते हुए इसको सुल्तान के निर्णय पर छोड़ दिया है। इससे पूर्व सुल्तान के अस्पताल में भर्ती होने के कारण अनवर की मुलाकात नहीं हो सकी थी।

मलेशिया फरवरी से ही अशांति का सामना कर रहा है, जब महाथिर मोहम्मद की सत्ता का पतन हो गया था। ऐसी स्थिति में सुल्तान केवल संख्या बताने और विवरण न दिये जाने पर मुहिद्दीन को ही प्रधानमंत्री बनाये रख सकते हैं या अनवर के समर्थन के दावे को जांचने के लिये प्रक्रिया को आगे बढ़ायें। उनके पास चुनाव कराने का भी विकल्प है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)