होम सिरपुर से सटे गांव में हाथियों ने दी फिर दस्तक,ग्रामीण भयभीत

समाचारदेश Alert Star Digital Team Oct 13, 2020 08:58 PM

सिरपुर से सटे गांव में हाथियों ने दी फिर दस्तक,ग्रामीण भयभीत

सिरपुर से सटे गांव में हाथियों ने दी फिर दस्तक,ग्रामीण भयभीत

सिरपुर से सटे गांव में हाथियों ने दी फिर दस्तक,ग्रामीण भयभीत

महासमुन्द विकासखण्ड के ग्राम लहंगर का एक कृषक खेत जाते समय अचानक तीन हाथियों को अपने सामने देख कर अपनी साइकिल छोड़ कर भागा और अपनी जान बचाई। इस घटना से क्षेत्रवासियों में हाथियों के प्रति भय व्याप्त हो गया है।

दाना पानी तलाशने पहुंचे हाथी
महासमुंद के आसपास अपना रहवास तलाशने घूम रहे हाथियों के मुखिया के वापस लौटते ही हाथी पुनः सिरपुर क्षेत्र में ही अपना दाना पानी तलाश कर रहे है। जब सिरपुर के समीप ग्राम लहंगर निवासी कृषक छेदुराम ध्रुव महकमा मार्ग पर स्थित अपने खेत साइकल से जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में उनका सामना तीन हाथियों से हो गया। अकस्मात विशाल जंगली हाथियों को देखकर छेद घबरा गया और वह साइकल वही छोड़ कर वापस गांव की ओर भाग आया। घबराहट में ही उसने हाथियों से सामना होने की बात ग्रामीणों को बताई। हाथियों से जान बचा कर वापस घर पहुचा किसान अब तक दहशत में है।इसके बाद जब ग्रामीण एक जुट होकर घटना स्थल पहुचे तो उन्हें छेदु की साइकल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त मिली। जिससे अनुमान लगाया गया कि छेदु के साइकल छोड़ कर भागने के बाद हाथी ने साइकल को पटक पटक कर अपना गुस्सा उतारा था। इस घटना से अनुमान लगाया जा रहा है की लगातार हस्तक्षेप से अब हाथी भी गुस्से में है।माना जा रहा है कि यदि कृषक छेद हाथियों की पकड़ में आ जाता तो उसे भी अपनी जान बचना मुश्किल हो जाता।

पके फसलों पर हाथियों की नजर
अब धान की फसल पकने के करीब है। ऐसी स्थिति में किसानों मजदूरो के लिए सुरक्षित पकी फसल को कटवा कर घर लाना एक चुनौती होगी। बारनयापारा के जंगलों से तीन सदस्यीय हाथियों का दल वापस सिरपुर की ओर लौट आया है और यहां खेतों में पक रही फसलों को खा रहा है। भोजन पानी की तलाश में ये हाथी अलग-अलग गांव में पिछले तीन-चार दिनों से धान की फसलों को नुकसान पहुंचा रहै है, जिससे किसान परेशान हैं।

हाथी भगाओ फसल बचाओ समिति के संयोजक राधेलाल सिन्हा ने बताया कि हाथियों के आने के बाद से फसल कटाई और धान रखने को लेकर उनकी चिंता बढ़ गई है। सभी किसान इसे लेकर चिंतित हैं.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)